कुरुक्षेत्र, नवोदित. कुरुक्षेत्र के पोश इलाके सेक्टर-7 में एक लूट की एक बड़ी वारदात सामने आई है।
बीती रात अज्ञात लुटेरों ने कुरुक्षेत्र के सीनियर एडवोकेट बलवंत सिंह वालिया के कोठी नंबर 1202 में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया।
4 लुटेरे एडवोकेट वालिया घर में घुसे, उन्होंने एडवोकेट वालिया की धर्मपत्नी को बंधक बना लिया, उनके हाथ, पैर, मुंह को बांध दिया, उस समय एडवोकेट वालिया घर से बाहर अपने डॉग को घुमाने गए थे।
चार हथियारबंद बदमाशों ने एडवोकेट के घर में की डकैती। बदमाशों ने दंपती से मारपीट करते हुए हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और मुंह पर टेप लगा दी।
बदमाश करीब 20 लाख कैश, डेढ़ से दो किलो सोने के जेवर, 4 किलो चांदी के जेवर, लाइसेंसी रिवॉल्वर, 30 कारतूस और अन्य कीमती सामान लूटकर फरार हो गए।
पीड़ित एडवोकेट ने कहा कि 20 मार्च को उनके घर 50 लाख रुपए की चोरी हुई थी। बदमाश उस चोरी का जिक्र कर रहे थे। यह डकैती भी उन्हीं बदमाशों ने की है। थानेसर शहर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एडवोकेट वालिया ने बताया कि बदमाश घर से करीब 17 से 20 लाख रुपए, 1.5 से 2 किलो सोने के जेवरात, 4 किलो चांदी के जेवरात, बर्तन व मूर्तियां और 30 कारतूसों के साथ लाइसेंसी रिवॉल्वर ले गए।
बदमाश जाते-जाते घर का DVR और 4 सीसीटीवी कैमरे भी तोड़कर कपड़े के थैले में सामान भरकर फरार हो गए।

- Spain Train Accident: स्पेन में बड़ा ट्रेन हादसा, दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर में अब तक 46 लोगों की मौत, एक ने दूसरी को पीछे से टक्कर मारी
- नए फीचर्स और एडवांस सेफ्टी के साथ आने को तैयार KTM 200 Duke, जारी हुआ नया टीजर
- ऐतिहासिक गुरुद्वारे में ताबड़तोड़ फायरिंग, संत बाबा बलदेव सिंह के कमरे को बनाया निशाना; बाल-बाल बची जान
- सर्बिया में इजराइली एंबेसी पर ‘अल्लाहु अकबर’ का नारा लगाकर किया आतंकी हमला, सुरक्षाकर्मियों ने किया ढेर
- ICC T20I रैंकिंग में बड़ा उलटफेर, ईशान को पछाड़ अभिषेक शर्मा फिर बने नंबर-1, वैभव सूर्यवंशी टॉप-50 में पहुंचे, नमन धीर ने लगाई लंबी छलांग

