कुरुक्षेत्र, नवोदित. श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर कुरुक्षेत्र से सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान के लिए रवाना हुआ। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झींडा ने श्रद्धालुओं को झंडी दिखाकर यात्रा के लिए रवाना किया। इस दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला।
हरियाणा के 94 श्रद्धालुओं को मिला पाकिस्तान का वीजा
प्रधान जगदीश सिंह झींडा ने बताया कि कमेटी की ओर से 105 श्रद्धालुओं के वीजा के लिए आवेदन किया गया था, जिनमें से 94 सिख तीर्थयात्रियों को पाकिस्तान जाने का वीजा प्राप्त हुआ है। सभी श्रद्धालु 10 जून को वाघा बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान में प्रवेश करेंगे और 19 जून को भारत लौटेंगे।
पासपोर्ट वितरण के बाद जयकारों के साथ रवाना हुई बसें
यात्रा पर रवाना होने से पहले सभी श्रद्धालुओं को उनके पासपोर्ट सौंपे गए। इसके बाद “जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल” के जयकारों के बीच बसों को रवाना किया गया। अलग-अलग बसों में सवार श्रद्धालुओं के चेहरों पर गुरु धामों के दर्शन की खुशी साफ दिखाई दे रही थी।

पंजा साहिब, ननकाना साहिब और करतारपुर कॉरिडोर के करेंगे दर्शन
यात्रा के दौरान श्रद्धालु पाकिस्तान स्थित प्रमुख सिख धार्मिक स्थलों जैसे पंजा साहिब, ननकाना साहिब और करतारपुर कॉरिडोर सहित अन्य गुरुधामों में माथा टेकेंगे। श्रद्धालुओं का कहना है कि उन्हें अपने पवित्र गुरु धामों के दर्शन का सौभाग्य मिला है, जिससे वे बेहद उत्साहित और भावुक हैं।
सभी श्रद्धालुओं को वीजा देने की उठाई मांग
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झींडा ने कहा कि सरकार को सभी आवेदकों को वीजा उपलब्ध कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुरु धामों के दर्शन का अवसर हर किसी को नहीं मिल पाता और श्रद्धालु लंबे समय से इस अवसर का इंतजार करते हैं। इसलिए भविष्य में सभी योग्य आवेदकों को वीजा दिया जाना चाहिए।
- 32 महिलाओं की रिहाई की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग, दरभंगा में जोरदार विरोध प्रदर्शन
- तीनों लोकों के सामने उसका वध करूंगा… ‘Ramayana’ का नया इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज, VFX और दमदार डायलॉग ने खींचा ध्यान
- रायपुर में गैस एजेंसी के सुपरवाइजर की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लूट, डेढ़ लाख छीनकर फरार हुए आरोपी, जांच में जुटी पुलिस
- छत्तीसगढ़ में गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की तैयारी: SUMAN रोडमैप 2030 के तहत बनेगी कार्ययोजना, 12 जिलों पर रहेगा विशेष फोकस
- पोर्टल खुलेगा या नहीं? लाडली बहना योजना पर हाईकोर्ट में जनहित याचिका, पूर्व पार्षद सुधा दुबे बोलीं- जनता को मिलें स्पष्ट जवाब!

