कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में सरकारी गोदाम में रखे गेहूं के स्टॉक पर पानी की बौछारें छोड़ने का मामला लगातार गरमाता जा रहा है। इस पूरे घोटाले के सामने आने के बाद सस्पेंड किए गए फूड सप्लाई इंस्पेक्टर अंकुर जांगड़ा (Food Supply Inspector Ankur Jangra) की मुश्किलें अब और बढ़ने वाली हैं। शहीद भगत सिंह किसान यूनियन (Shaheed Bhagat Singh Kisan Union) ने अब इस मामले में सिर्फ सस्पेंशन से संतुष्ट न होकर आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ सीधे आपराधिक मुकदमा (FIR against Inspector Ankur Jangra) दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की मांग तेज कर दी है।
काली पट्टी बांधकर निकलेगा रोष मार्च, BR इंटरनेशनल चौक पर फूंकेंगे पुतला
अपनी मांगों को लेकर शहीद भगत सिंह किसान यूनियन के बैनर तले आज सैकड़ों किसान कुरुक्षेत्र के बीआर इंटरनेशनल चौक (BR International Chowk Kurukshetra) पर बड़ा प्रदर्शन करने जा रहे हैं। किसान नेताओं ने बताया कि वे अनाज मंडी से सरकार का एक पुतला लेकर रोष मार्च निकालेंगे। सरकार की बेरुखी को दर्शाने के लिए इस पुतले की आंख और मुंह पर काली पट्टी बांधी जाएगी। इसके बाद शहर के मुख्य रास्तों से होते हुए इस पुतले को बीआर इंटरनेशनल चौक पर लाकर फूंका जाएगा।
किसान नेता संजीव आलमपुर बोले- सस्पेंशन तो सिर्फ लीपापोती है
यूनियन के महासचिव संजीव आलमपुर (Union leader Sanjeev Alampur) ने सीधे तौर पर प्रशासन को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये के सरकारी गेहूं को जानबूझकर गीला कर उसका वजन बढ़ाने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के इस खेल में सिर्फ सस्पेंड करना कोई कार्रवाई नहीं है।
संजीव आलमपुर ने सवाल उठाया कि अगर यही लापरवाही किसी आम नागरिक या किसान से हुई होती, तो क्या पुलिस अब तक चुप बैठती? उन्होंने साफ कहा कि प्रशासन सिर्फ एक कर्मचारी को सस्पेंड कर इस पूरे नेक्सस पर लीपापोती करना चाहता है। किसान इस मामले को लेकर सीधे मुख्यमंत्री (CM Haryana action on corruption) से मुलाकात कर कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाएंगे।
जांच कमेटी की रिपोर्ट में खुली पोल, सिरसा किया गया अटैच
पिछले महीने जब गेहूं के स्टॉक पर पानी छिड़कने का वीडियो और शिकायत सामने आई थी, तो कुरुक्षेत्र के डीसी विश्राम कुमार मीणा (DC Wishram Kumar Meena) ने 22 मई को इस पर कड़ा एक्शन लिया था। मामले की जांच के लिए शाहाबाद के एसडीएम शंभू राठी (Shahbad SDM Shambhu Rathi) की अध्यक्षता में एक विशेष कमेटी बनाई गई थी। कमेटी की तीन दिन की जांच रिपोर्ट में इंस्पेक्टर अंकुर जांगड़ा की गंभीर लापरवाही और मिलीभगत की बात साबित हुई। इसके बाद विभाग ने उन्हें सस्पेंड कर उनका हेडक्वार्टर जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कार्यालय, सिरसा (DFSC Office Sirsa) तय कर दिया है।

