कुशीनगर। जिले में विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर की एयर कनेक्टिविटी और भविष्य की योजनाओं पर अपनी बात रखी।
दुनिया ने कई बड़े संकट देखे
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में दुनिया ने कई बड़े संकट देखे हैं। पहले कोरोना महामारी, फिर रूस-यूक्रेन युद्ध और उसके बाद अमेरिका-इजरायल-ईरान संघर्ष जैसे घटनाक्रमों का असर वैश्विक स्तर पर पड़ा। उन्होंने कहा कि इन परिस्थितियों के कारण नए एयरक्राफ्ट समय पर उपलब्ध नहीं हो सके, जिससे कुशीनगर की एयर कनेक्टिविटी का विस्तार प्रभावित हुआ।
READ MORE: ‘मंदिर नहीं, बनिया की दुकान…’ महंत धर्मदास बोले- चंपत कंपनी की नीयत ठीक नहीं, गोविंदगिरी पर भी तंज
कुशीनगर के पास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
मुख्यमंत्री योगी ने आगे कहा कि कुशीनगर के पास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। जैसे ही नए एयरक्राफ्ट उपलब्ध होंगे, कुशीनगर को बेहतर हवाई सेवाएं दी जाएंगी। साथ ही इसे जेवर और गया जी से भी जोड़ने की योजना है, जिससे यहां की एयर कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार कुशीनगर को धार्मिक पर्यटन और अंतरराष्ट्रीय संपर्क के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

