सुरेश कुमार, सिंगरौली। श्रम विभाग में बड़ा प्रशासनिक एक्शन हुआ है। विकलांग सर्टिफिकेट से नौकरी पाने को लेकर सुर्खियों में रहे श्रम निरीक्षक नवनीत कुमार पांडेय की सेवा शासन ने समाप्त कर दी है। बताया जा रहा है कि उनकी नियुक्ति का मामला हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था। 

कोर्ट के निर्देशों के बाद श्रम आयुक्त इंदौर संदीप जीआर द्वारा जारी आदेश में उन्हें पद से पृथक कर दिया गया। नवनीत पांडेय पूर्व में रीवा जिले में पदस्थ थे, बाद में उनका तबादला सीधी और कटनी सहित अन्य जिलों में किया गया था। 

करीब दो साल पहले उन्हें फिर से सिंगरौली में पदस्थ किया गया था। सरकार ने उन्हें अब तक मिले वेतन और अन्य सरकारों लाभों की रिकवरी के आदेश भी जारी किए हैं। इस फैसले से श्रम विभाग और प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m