रवि गोयल, सक्ती। सक्ती जिले में मजदूर अपहरण मामले में ठेकेदार समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. ठेकेदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर मजदूर को जबरन कार में बिठा कर ले गया था. मजदूर की पत्नी ने पुलिस से घटना की शिकायत की थी.
यह भी पढ़ें : CG Crime News : लूटपाट के बाद बेहोश युवक को नदी में फेंका, सात महीने बाद हुआ हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
मामला डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम कांसा का है. जानकारी के अनुसार, ईंट भट्टे में काम करने के लिए मजदूर राकेश भारद्वाज को पैसा दिया गया था. इसके बाद काम पर नहीं जाने की वजह से ठेकेदार नरेश कुमार टंडन, शिव टंडन, देवानंद भारद्वाज, कीर्तन खांडे, परमेश्वरी टंडन मजदूर को जबरन उठा ले गए थे.

आरोपी ठेकेदार अन्य प्रदेश के ईंट भट्टे में मजदूरों की सप्लाई करता है. पैसा लेने के बाद मजदूर के मजदूरी करने नहीं जाने के कारण विवाद हुआ. मामले में ठेकेदार और एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
देखिए वीडियो –
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

