MP Morning News: शब्बीर अहमद, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज लाडली बहनों के खातों में राशि ट्रांसफर करेंगे। 1.25 करोड़ से ज्यादा लाडली बहनों के खाते में 1836 करोड़ रुपये डालेंगे। इसके साथ ही सीहोर जिले के आष्टा में करोड़ों की सौगात देंगे। 184 करोड़ से अधिक के विकास व निर्माण कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे। 115 करोड़ 32 लाख के कार्यों का लोकार्पण और 69 करोड़ 60 लाख के कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। आष्टा में मुख्यमंत्री का रोड शो भी होगा।
तय कार्यक्रम के मुताबिक, सीएम डॉ मोहन यादव सुबह 10:35 बजे भोपाल से आष्टा के लिए रवाना होंगे। सुबह 11.10 मिनट बजे आष्टा शहर में रोड शो होगा। 11:50 बजे लाडली बहना कार्यक्रम और विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन में शामिल होंगे। दोपहर 2:10 बजे आष्टा से भोपाल के लिए रवाना होंगे।
17 अप्रैल को मध्यप्रदेश कांग्रेस की बड़ी बैठक
मध्य प्रदेश कांग्रेस की 17 अप्रैल को बड़ी बैठक होगी। नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों की मीटिंग बुलाई गई है। बैठक में ब्लाक अध्यक्ष, सांसद, विधायक, जिला प्राभारी, जिलाध्यक्ष, प्रकोष्ठों के अध्यक्षों को बुलाया गया है। 1 हजार 47 ब्लॉक अध्यक्ष शामिल होंगे। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रभारी हरीश चौधरी बैठक लेंगे। यह मीटिंग सुबह 11 बजे रवींद्र भवन में होगी। जिसमें संगठन को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की जाएगी।
NDA, NA और CDS परीक्षा आज
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए), नौसेना अकादमी (एनए) और संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) परीक्षा 2026 आज आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में हजारों अभ्यर्थी शामिल होंगे। एग्जाम के लिए सुरक्षा, फेस ऑथंटिकेशन, मेटल डिटेक्टर जांच और सख्त प्रवेश नियम लागू किए गए है। एमपी के 3 शहरों में 17 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी एग्जाम देंगे।
MP के तीन प्रमुख शहरों में होगी परीक्षा
भोपाल में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। जहां 5810 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इंदौर में 13 केंद्रों पर 5493 परीक्षार्थी एग्जाम देंगे। वहीं ग्वालियर में 7 केंद्रों पर 6030 अभ्यर्थी शामिल होंगे। तीनों शहरों में कुल 17 हजार से ज्यादा उम्मीदवार परीक्षा में बैठेंगे।
तीन सत्रों में सीडीएस परीक्षा
सीडीएस परीक्षा तीन सत्र में होगी। पहला सत्र सुबह 9 बजे से 11 बजे तक, दूसरा सत्र दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक और तीसरा सत्र शाम 4 बजे से 6 बजे तक होगा। वहीं एनडीए परीक्षा दो सत्रों में आयोजित होगी। पहला सत्र- सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक और दूसरा सत्र- दोपहर 2 बजे से 4:30 बजे तक होगा। परीक्षा में काफी सख्ती रहेगी। हर केंद्र पर सशस्त्र गार्ड तैनात रहेंगे। प्रवेश से पहले मेटल डिंटेक्टर से जांच की जाएगी।
भोपाल के कई इलाकों में बिजली रहेगी गुल
राजधानी भोपाल में आज रविवार को कई इलाकों में बिजली गुल रहेगी। सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक भेल संगम टॉवर, लैंड मार्क, रजत विहार, वैष्णो परिसर, लैंडमार्क चौराहा, कृष्णा आर्चेड और राधा-कृष्णा इन्क्लेव। सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक आशीर्वाद कॉलोनी, दानिश हिल्स व्यू-4, गोल्डन हाइट, सागर एन्क्लेव, बंजारी बस्ती, गुड शेफर्ड कॉलोनी, दशहरा मैदान, दानिशकुंज डीके 1 और 2, चूनाभट्टी, सागर कैम्पस, वर्धमान कैम्पस, चाणक्यपुरी, गंगौत्री हाइट्स, स्ट्रेलिंग ग्रीन व्यू-2, परस्पर कॉलोनी, ग्लोबल सिटी। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक पुलिस हाउसिंग, सावन नगर, संजीव नगर, नयापुरा, नावरी, आरिफ नगर, निशातपुरा, ओम नगर, हलालपुरा बस स्टैंड, आरके रेजीडेंसी, बैरागढ़ रोड, सिटी वॉक, बीडीए कॉलोनी, ईदगाह हिल्स, पुलिस कॉलोनी। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक सिग्मा ग्रीन कॉलोनी, एलेक्सर गार्डन कॉलोनी, कम्फर्ट हाइट्स कॉलोनी, नाइश स्पेश कॉलोनी, बड़वई, न्यू कोहेफिजा, मेपल ट्री और आईनॉक्स कॉलोनी में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
नीमच में भी बिजली कटौती
नीमच के महू रोड इलाके और उससे जुड़ी कई कॉलोनियों में आज 4 घंटे तक बिजली बंद रहेगी। बिजली कंपनी के मेंटेनेंस कार्य के चलते सुबह 6 बजे से 10 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी। इस कटौती की वजह से पटना कॉलोनी, महू रोड, उदय विहार, आदित्य स्टेट, स्टार सिटी, वृन्दावन कॉलोनी, महावीर नगर, प्रगति नगर, हवाई अड्डा रोड, वैभव नगर और कालानी कॉलोनी इलाके में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

