संजय पाटीदार, भोपाल। सीएम डॉ मोहन यादव आज लाडली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी करेंगे। मुख्यमंत्री सागर जिले के केसली से एक करोड़ 25 लाख बहनों के खातों में 1835 करोड़ अंतरित करेंग। वहीं देवरी विधानसभा को लगभग 190.85 करोड़ की लागत के 53 विकास कार्यों की सौगात भी देंगे

CM के आज के कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज रविवार को सुबह 11 बजे कुशाभाऊ ठाकरे हाल पहुंचेंगे। एम.एस.एम. ई- इकाइयों को सब्सिडी अंतरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे भोपाल शासकीय विमानतल से केसली (सागर) के लिए रवाना होंगे। यहां लाडली बहना कार्यक्रम और विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। शाम करीब 4.10 बजे भोपाल पहुंचेंगे।

उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण

एमपी में उद्यमिता को नई दिशा देने के साथ रोजगार सृजन को गति प्रदान कर “विकसित मध्यप्रदेश” बनाने के संकल्प को साकार करने के लिए रविवार 14 जून को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में वृहद कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विभिन्न जिलों के एमएसएमई उद्यमियों, स्टार्ट-अप्स तथा अन्य योजनाओं के हितग्राहियों को सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रोत्साहन राशि का वितरण करेंगे। इस दौरान उद्यमियों को भू-आवंटन पत्र, स्टार्टअप नीति अंतर्गत स्वीकृत विभिन्न लाभ और मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत युवाओं को हितलाभ भी वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम में सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप भी उपस्थित रहेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए एमएसएमई उद्यमियों एवं स्टार्टअप प्रतिनिधियों से सीधा संवाद भी करेंगे। संवाद के माध्यम से उद्यमी अपने अनुभव साझा करेंगे। राज्य सरकार की ओर से लागू की गई नीतियों और योजनाओं के प्रभाव के बारे में जानकारी देंगे। साथ ही वे उद्यमिता को और अधिक सरल, सुलभ व प्रभावी बनाने के लिए अपने सुझाव और अपेक्षाएं भी प्रस्तुत करेंगे।

5वीं और 8वीं की दोबारा परीक्षा की नई तारीखें जारी

राज्य शिक्षा केंद्र ने कक्षा 5वीं और 8वीं की पुन: परीक्षा की संशोधित टाइम टेबल जारी कर दिया है। एग्जाम में आंशिक बदलाव करते हुए अब 16 जून से 23 जून 2026 के बीच परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इस संबंध में राज्य शिक्षा केंद्र ने सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m