Odisha News: भुवनेश्वर: नए साल की पूर्व संध्या पर भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद के लिए लाखों श्रद्धालु पुरी के पवित्र श्रीमंदिर में पहुंचे. दर्शन के लिए भक्तों को तीन घंटे तक लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ रहा है. मंदिर प्रशासन ने सुगम दर्शन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं.

पूरे श्रीक्षेत्र को सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी से कवर किया गया है. मंदिर में प्रवेश सिंहद्वार से किया जा रहा है, जबकि अन्य तीन द्वारों का उपयोग बाहर निकलने के लिए हो रहा है. मंदिर प्रशासन ने 31 दिसंबर की रात महाप्रभु को जागृत रखने की योजना बनाई है, ताकि श्रद्धालु पूरी रात दर्शन कर सकें. भक्त 31 दिसंबर की रात से लेकर 1 जनवरी की रात तक भगवान के दर्शन कर सकेंगे. राज्य सरकार ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कड़े इंतजाम किए हैं, जिनमें पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाएं शामिल हैं. (Odisha News )
ये खबरें जरूर पढ़े-
- गोपाल हत्याकांड: परिजनों का दावा- 4 दिन पहले भी मारने की कोशिश हुई
- निष्कासन के बाद अनंत सिंह के बागी तेवर, किसी दल में नहीं जाएंगे, बनाएंगे खुद की पार्टी, नीतीश कुमार को बताया अच्छा इंसान
- विज्ञापनों में विकास, असल में बदहाली! सड़कों और सरकारी अस्पतालों को लेकर करन माहरा ने सरकार को घेरा, उठाए गंभीर सवाल
- रेवाड़ी-नारनौल हाईवे पर ट्रक से टकराई बाइक, सिक्योरिटी गार्ड की मौत; ग्रामीणों ने लगाया जाम
- प्रेस क्लब में फायरिंग : पदाधिकारियों पर बदसलूकी करते पलाश तिवारी ने तानी पिस्टल, जानिए पूरा मामला…

