​ओटीटी (OTT) की दुनिया के सबसे चर्चित और दमदार शोज में से एक ‘रक्तांचल’ (Raktanchal) अपने तीसरे सीजन के साथ वापसी के लिए पूरी तरह तैयार है. हाल ही में मेकर्स ने ‘रक्तांचल सीजन 3’ (Raktanchal 3) का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज किया है, जिसने सामने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. ट्रेलर को दर्शकों और क्रिटिक्स की तरफ से बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है शो के असली ‘लल्ला’ यानी क्रांति प्रकाश झा (Kranti Prakash Jha) की.

‘वसीम खान’ के गढ़ में फिर गूंजेगा ‘विजय सिंह’ का नाम

​इस ट्रेलर में क्रांति प्रकाश झा (Kranti Prakash Jha) का अंदाज पहले से कहीं ज्यादा दमदार, आक्रामक और सॉर्टेड नजर आ रहा है. पूर्वांचल के बैकड्रॉप पर बनी इस क्राइम-थ्रिलर सीरीज में उन्होंने ‘विजय सिंह’ के किरदार को एक बार फिर से जीवंत कर दिया है. रक्तांचल के पिछले सीजन्स में जिस तरह उन्होंने अपनी कमाल की एक्टिंग से दर्शकों को बांधकर रखा था, सीजन 3 के ट्रेलर को देखकर साफ लग रहा है कि इस बार वो क्रूरता और बदले की सारी हदें पार करने वाले हैं. उनका स्क्रीन प्रेजेंस और संवाद अदायगी इतनी सटीक है कि दर्शक ट्रेलर से अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं.

“घर लौटा लल्ला” – बिहार का नाम कर रहे हैं रोशन

​मूल रूप से बिहार (बेगूसराय) के रहने वाले क्रांति प्रकाश झा (Kranti Prakash Jha) ने अपनी इस परफॉर्मेंस से एक बार फिर साबित कर दिया है कि मिट्टी की पकड़ क्या होती है. सोशल मीडिया पर फैंस “घर लौटा लल्ला” कहकर उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं. ठेठ देसी अंदाज, आंखों में बदले की आग और बिहार-यूपी के इस बेजोड़ स्वैग के साथ क्रांति ने बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया में अपनी एक अलग और मजबूत पहचान बनाई है. फैंस का कहना है कि क्रांति अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर हर बार देश के नक्शे पर बिहार का नाम रोशन कर रहे हैं.

​ ‘रक्तांचल सीजन 3’ का ट्रेलर सभी प्रमुख प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है, जहां इसके लिंक्स लगातार ट्रेंड कर रहे हैं.सत्ता, राजनीति और गैंगवार की यह खूनी लड़ाई इस बार किस अंजाम तक पहुंचती है, यह देखना बेहद दिलचस्प होगा.

एक्टर क्रांति प्रकाश झा (Kranti Prakash Jha) एक बेहतरीन और बहुमुखी अभिनेता हैं, जो क्षेत्रीय सिनेमा, बॉलीवुड और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अपनी दमदार परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं. उन्हें शुरुआती पहचान नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म ‘मिथिला मखान’ से मिली. इसके बाद वह ‘देसवा’, ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन बिहार’ और ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ जैसी फिल्मों में नजर आए. ‘रक्तांचल’ से उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता मिली. इसके अलावा वह ‘स्पिरिचुअल गोवा’ और ‘संकल्प’ में भी दिखाई दे चुके हैं. अब उनकी अगली पेशकश ‘रक्तांचल सीजन 3’ है, जो जुलाई में अमेजन पर रिलीज होने वाली है.