Lalluram Exclusive: अमित पांडेय. डोंगरगढ़. मंगलवार सुबह डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर एक असाधारण नज़ारा देखने को मिला. अचानक रेलवे सुरक्षा बल (RPF), जीआरपी और डॉग स्क्वायड की सक्रियता ने आम यात्रियों और स्थानीय नागरिकों को चौंका दिया. पूरे स्टेशन को सेनेटाइज किया गया, चारों प्लेटफॉर्मों पर सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई और बारीकी से तलाशी अभियान चलाया गया.


देखें Video
स्थानीय लोगों में उस वक्त और ज्यादा उत्सुकता फैल गई जब बख्तरबंद सैन्य वाहनों, भारी गोला-बारूद और अन्य सैन्य सामग्री से लदी एक विशेष ट्रेन स्टेशन पर पहुंची. यह ट्रेन रायपुर से नागपुर की ओर जा रही थी, जिसे डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 और 2 के बीच की लाइन पर रोका गया. सेना के जवानों और अधिकारियों से घिरी इस ट्रेन के आसपास आम लोगों को फटकने तक नहीं दिया गया. पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया. करीब एक घंटे तक यह सैन्य ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही. इस दौरान सुरक्षा बलों की सतर्कता चरम पर थी. डॉग स्क्वायड द्वारा ट्रेन और उसके आस-पास के इलाकों की बारीकी से जांच की गई.
सेना की ओर से इस मूवमेंट के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई, लेकिन ट्रेन में मौजूद अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा कारणों से कोई जानकारी नहीं दी जा सकती. हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. डोंगरगढ़ में हुई यह सैन्य हलचल उसी तैयारी का एक संकेत माना जा रही है. विशेषज्ञों का मानना है कि यह मूवमेंट या तो उत्तर दिशा की ओर सैन्य सशक्तिकरण के तहत है या फिर यह एक विशेष रणनीतिक रिलोकेशन का हिस्सा हो सकता है.
डोंगरगढ़ जैसे शांत और अपेक्षाकृत छोटे स्टेशन पर इतनी बड़ी सैन्य तैनाती और गुप्त गतिविधि ने लोगों में तरह-तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं. क्या यह सिर्फ एक नियमित सैन्य मूवमेंट था या फिर इसके पीछे कोई बड़ा मिशन है—इस पर अब भी सस्पेंस बना हुआ है. रेलवे प्रशासन और स्थानीय सुरक्षा एजेंसियां अभी तक इस पूरे घटनाक्रम पर चुप्पी साधे हुए हैं, लेकिन सूत्र बताते हैं कि आने वाले दिनों में इस तरह की सैन्य गतिविधियाँ और तेज़ हो सकती हैं.
ये खबरें भी जरूर पढ़े-
- Exclusive खुलासा : सीजी बोर्ड स्कूलों में CBSE पैटर्न का घोटाला! शुल्क, पुस्तक और ड्रेस के नाम पर सैकड़ों करोड़ की वसूली, फर्जी दावे से लाखों बच्चों का भविष्य अंधकार में…
- वेदांता ग्रीन्स : दूसरे दिन भी अटूट विश्वास, 1000+ विजिट्स और 89 बुकिंग्स के साथ रायपुर का ‘न्यू प्रीमियम एड्रेस’ बना छछानपैरी
- मौत की पिकनिकः ईद की खुशी के बीच 9 दोस्त निकले घूमने, फिर हुआ कुछ ऐसा कि 2 की चली गई जान
- अजय नदी के पास आसमानी बिजली ने छीनी छात्रा की जिंदगी, स्कूल से घर वापसी के दौरान हुआ हादसा
- MP Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने छीनी 2 की जान, मऊगंज में युवक को कुचला, निवाड़ी में टक्कर से महिला की मौत

