Rajasthan News: नेशनल हाईवे-911 पर सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन परिवारों की खुशियां मातम में बदल गईं। 41 एनपी बस स्टैंड के पास एक तेज रफ्तार बीकानेर डिपो की रोडवेज बस ने ई-बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवतियों और एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस ई-बाइक को करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई।

अल्ट्रासाउंड कराने जा रही थीं अस्पताल
मिली जानकारी के अनुसार, गांव से सुमन (27) पुत्री जीतसिंह, पिंकी (23) पुत्री भगवान सिंह और सुमन की भाभी रेशमा (26), जो कि 6 माह की गर्भवती थी, ई-बाइक पर सवार होकर रायसिंहनगर आ रही थीं। रेशमा का अल्ट्रासाउंड करवाया जाना था। जैसे ही वे भारतमाला रोड पर मुड़ीं, रायसिंहनगर की ओर से आ रही रोडवेज बस (RJ 14-PE-5173) ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
मौके पर ही तोड़ा दम
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सुमन और पिंकी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल रेशमा को आनन-फानन में श्रीगंगानगर रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
यात्रियों में मचा कोहराम
टक्कर के वक्त बस में सवार यात्री भी सहम गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की रफ्तार काफी अधिक थी, जिसके कारण चालक नियंत्रण नहीं रख पाया। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है।
पढ़ें ये खबरें
- तीजा-पोरा तिहार कार्यक्रम: CM साय बोले- तीजा-पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और कृषि परंपरा के प्रतीक
- ‘मोदी हमारा भाई है’ लखनऊ में गूंजा नया नारा; बासित अली का खुला चैलेंज- ‘सपा की साइकिल कर देंगे पंक्चर
- कांग्रेस विधायक के बेटे पर बस स्टाफ से मारपीट का आरोप, ओवरटेक को लेकर हुआ विवाद, वीडियो वायरल…
- कुत्ते ने काटा तो लगा दिया सांप का इंजेक्शन! संजय गांधी अस्पताल में फिर लापरवाही के आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत
- ‘इज्जत दोगे तो लोगे… नाम तो पूरा शहर जानता है’, युवक को चप्पलों से पीटा, फिर वायरल किया Video, पुलिस को दी खुली चुनौती!



