हेमंत शर्मा, इंदौर। हीरानगर क्षेत्र से सामने आई बुजुर्ग मां की दर्दभरी कहानी पर अब बड़ा अपडेट सामने आया है। जिस मां ने बेटे की प्रताड़ना से टूटकर न्याय की गुहार लगाई थी, उसी मां की आवाज आखिरकार सुन ली गई। Lalluram.com में खबर लगने के बाद इंदौर पुलिस हरकत में आई और एक बिखरते परिवार को फिर से जोड़ने की कोशिश सफल होती नजर आई। जनसुनवाई में राजू प्रताप नाम की बुजुर्ग महिला ने रोते हुए शिकायत की थी और मुख्यमंत्री से न्याय कि गुहार लगाई थी कि उनका बेटा उन्हें खर्चा नहीं देता, मारपीट करता है और बहू भी प्रताड़ित करती है। 

READ MORE: अपना ही घर हुआ पराया… बेटे की मार से टूटी मां, अब मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

Laluram.com में खबर प्रकाशित होने के बाद मां की इस पीड़ा को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आयुक्त के निर्देश पर एसीपी हीरानगर को तुरंत काउंसलिंग के आदेश दिए गए। इसके बाद पूरे परिवार को एसीपी कार्यालय बुलाया गया, जहां मां अपनी बेटियों के साथ पहुंची। थाना प्रभारी और अनुभवी महिला काउंसलर्स की मौजूदगी में मां और बेटे दोनों की बात को गंभीरता से सुना गया। इस दौरान पुलिस ने न सिर्फ कानूनी पहलुओं को समझाया, बल्कि बेटे को उसकी जिम्मेदारियों का भी एहसास कराया। काउंसलिंग के दौरान भावनात्मक माहौल बन गया। मां की पीड़ा को समझते हुए पुलिस ने बेटे को फटकार लगाई। इसके बाद बेटे ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए मां के खर्च के लिए हर महीने 8,000 रुपये देने और मां के लिए दो कमरों की व्यवस्था करने पर सहमति जताई। 

READ MORE: सिंहस्थ के लिए कामों की डेडलाइन तय, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- 2027 की दीपावली तक पूरे हों सारे कार्य

सबसे मार्मिक पल तब आया जब बेटे ने सबके सामने मां के चरण छूकर माफी मांगी और उन्हें मिठाई खिलाकर रिश्तों में आई कड़वाहट को खत्म करने की कोशिश की। इस पूरी पहल को देखकर मां की आंखों में राहत के आंसू थे। उन्होंने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें फिर से अपने बेटे का साथ मिल गया। वहीं बेटे ने भी माना कि पुलिस ने सिर्फ कानून का पालन ही नहीं किया, बल्कि उनके परिवार को टूटने से बचा लिया। पीड़ित मन भी lalluram.com की टीम का धन्यवाद किया। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m