मुकेश मेहता, बुधनी/रेहटी। जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने वाले मध्य प्रदेश के अग्रणी न्यूज पोर्टल लल्लूराम डॉट कॉम की खबर का एक बार फिर बड़ा असर हुआ है। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा 24 अप्रैल 2026 को जारी स्थानांतरण आदेश के बावजूद रेहटी थाना प्रभारी को रिलीव न किए जाने के मामले को लल्लूराम डॉट कॉम ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर सामने आते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और आखिरकार थाना प्रभारी को कार्यमुक्त कर दिया गया।

ये भी पढ़ें: बिकेगा मूंग का एक-एक दाना! नर्मदापुरम में गरजे मंत्री राकेश सिंह; खनन माफिया और तवा पुल पर बड़ा फैसला

नवागत TI हिमलेन्द्र पटेल जाट ने पदभार संभाला

मामले को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने लंबे समय से लंबित आदेश पर अमल किया और रेहटी थाने में नए थाना प्रभारी के रूप में हिमलेन्द्र पटेल जाट की पदस्थापना की। नवागत थाना प्रभारी हिमलेन्द्र पटेल जाट ने थाने पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

नवागत थाना प्रभारी की प्राथमिकताएं

पदभार ग्रहण करने के बाद नवागत थाना प्रभारी हिमलेन्द्र पटेल जाट ने स्पष्ट किया कि रेहटी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण करना तथा आमजन की शिकायतों का त्वरित निराकरण मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कानून के अनुसार निष्पक्ष व पारदर्शी कार्रवाई की जाएगी।

जनता ने जताया मीडिया का आभार

लंबे समय से अटके ट्रांसफर आदेश पर अमल होने के बाद स्थानीय नागरिकों में खुशी की लहर है। क्षेत्रवासियों ने लल्लूराम डॉट काम का आभार जताते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनहित के मुद्दों को निडरता से उठाना मीडिया की सबसे बड़ी ताकत है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि नए थाना प्रभारी के नेतृत्व में क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगेगी और कानून-व्यवस्था और मजबूत होगी।

ये भी पढ़ें: एमपी कांग्रेस में ‘ऑपरेशन रीसेट’! संगठन की सभी इकाइयां भंग, अब होगा नया गठन

इस घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में यह चर्चा है कि लंबे समय से लंबित आदेश पर आखिरकार अमल किया गया। स्थानीय नागरिकों ने उम्मीद जताई है कि नए थाना प्रभारी के नेतृत्व में कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर प्रभावी कार्यवाही देखने को मिलेगी तथा आम जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण होगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m