मानसा। मानसा के गांव खिल्लन में शनिवार दोपहर 3 लोगों ने पूर्व महिला सरपंच महेंद्रजीत कौर की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या का कारण जमीनी रंजिश बताया जा रहा है। हत्या के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए। सभी आरोपी उन्हीं के परिवार से हैं।
वारदात के समय मृतका के पति भी साथ थे। उन पर भी गोली चलाई गई, पर उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। शव का पोस्टमार्टम रविवार को किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, मनप्रीत सिंह का चाचा-ताया परिवार के साथ जमीनी विवाद चल रहा है। मनप्रीत अपने परिवार के साथ बुढलाडा में रहते हैं। शनिवार दोपहर वह अपनी जमीन संभालने पत्नी पूर्व सरपंच के साथ खिल्लन गांव गए थे। यहीं जमीन के सामने उनका पुश्तैनी मकान है।

उन्होंने घर के सामने गाड़ी रोकी तो पड़ोसी परिवार ने उनकी पत्नी पर गोली चला दी। गोली सिर में लगी और उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मनप्रीत के बयानों पर अमरिंदर सिंह, उसके पिता भगवंत सिंह और चाचा गुरपाल सिंह पर मामला दर्ज किया है।
चश्मदीद गुरतेज सिंह ने बताया, मैं खेत में ट्रैक्टर बैक कर रहा था। तभी गोलियां चलीं। मैं ट्रैक्टर से उतरकर दीवार के पीछे छिप गया। मैंने देखा कि पूर्व सरपंच की वहां लाश पड़ी थी।
- High Court News : प्रदेश की अदालतों में शौचालय की स्थिति खराब, हाईकोर्ट ने खारिज की जनहित याचिका
- अली खामेनेई की मौत पर ईरान- इराक में कोहराम, कर्बला में मची चीख-पुकार, सड़कों-मस्जिदों में उमड़ा लोगों का हुजूम, छाती पीट-पीटकर रो रहें, लाइव टीवी पर मौत की खबर पढ़ते हुए रोने लगा न्यूज एंकर, देखें वीडियो
- सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: 1500 से ज्यादा पदों पर निकली सीधी भर्ती-आवेदन शुरू, एक क्लिक में जानें शैक्षणिक योग्यता से लेकर वेतन तक सब कुछ
- सहरसा में बड़ा हादसा या साज़िश? घास काटने निकलीं 5 नाबालिग बच्चियां रहस्यमय तरीके से गायब, सर्च अभियान जारी
- Bastar News Update : 108 एंबुलेंस सेवा खुद वेंटिलेटर पर… फागुन मेले में आस्था का खजाना… रेलवे काम से जल संकट… राशन दुकानों पर सख्त कार्रवाई… हेलीपेड निर्माण को लेकर टकराव


