मानसा। मानसा के गांव खिल्लन में शनिवार दोपहर 3 लोगों ने पूर्व महिला सरपंच महेंद्रजीत कौर की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या का कारण जमीनी रंजिश बताया जा रहा है। हत्या के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए। सभी आरोपी उन्हीं के परिवार से हैं।
वारदात के समय मृतका के पति भी साथ थे। उन पर भी गोली चलाई गई, पर उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। शव का पोस्टमार्टम रविवार को किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, मनप्रीत सिंह का चाचा-ताया परिवार के साथ जमीनी विवाद चल रहा है। मनप्रीत अपने परिवार के साथ बुढलाडा में रहते हैं। शनिवार दोपहर वह अपनी जमीन संभालने पत्नी पूर्व सरपंच के साथ खिल्लन गांव गए थे। यहीं जमीन के सामने उनका पुश्तैनी मकान है।

उन्होंने घर के सामने गाड़ी रोकी तो पड़ोसी परिवार ने उनकी पत्नी पर गोली चला दी। गोली सिर में लगी और उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मनप्रीत के बयानों पर अमरिंदर सिंह, उसके पिता भगवंत सिंह और चाचा गुरपाल सिंह पर मामला दर्ज किया है।
चश्मदीद गुरतेज सिंह ने बताया, मैं खेत में ट्रैक्टर बैक कर रहा था। तभी गोलियां चलीं। मैं ट्रैक्टर से उतरकर दीवार के पीछे छिप गया। मैंने देखा कि पूर्व सरपंच की वहां लाश पड़ी थी।
- आयरन की कमी दूर करने के लिए खाएं पंपकिन सीड बटर, घर पर सिर्फ एक सामग्री से मिनटों में करें तैयार
- जवानों के अलावा इनके साथ भी दिवाली मनाएं PM मोदी, राजद सांसद मनोज झा ने दी नसीहत
- CM मोहन यादव ने किया पंचायत भवन सह मैरिज गार्डन का लोकार्पण: बोले- ‘हमारी सरकार गांव वालों को बना रही है संपत्ति का मालिक’
- चर्चित समोदा अफीम कांड का खुलासा करने वाले सरपंच गिरफ्तार, बाउंड ओवर का उल्लंघन करने पर भेजे गए जेल
- दीपावली पर ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों के बीच पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, मिठाई और उपहार भेंटकर साझा की त्योहार की खुशियां

