पठानकोट। पंजाब में बारिश अब अपना कहर बरसाना शुरू कर रही हैं। भारी बारिश के कारण भूस्खलन का मामला सामने आया है। शाहपुरकंडी से धार को जाने वाला रोड मे भूस्खलन हुआ है जिसके बाद यहां रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है। रोड पर गिरी बड़ी चट्टानों को तोड़कर हटाने में समय लग सकता है। आपको बता दें मूसलाधार बारिश में रणजीत सागर बांध परियोजना को जाने वाले प्रोजेक्ट रोड पर स्थित व्यू प्वाइंट के पास भारी भूस्खलन हुआ।
इस जगह में बहुत बड़ी चट्टान गिरी है, जिसके बाद अब वहां राहत कार्य शुरू है। अच्छी बात यह है कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है। रास्ते की चट्टान को हटाया जा रहा है, जिसमें काफी कठिनाई महसूस हो रही है।

लैंडस्लाइडिंग की सूचना मिलते ही रणजीत सागर बांध परियोजना के कम्युनिकेशन मंडल के एसडीओ गुरमुख सिंह, राजकुमार, जूनियर इंजीनियर ठाकुर सुरजीत सिंह मक्खन और पेस्को सिक्योरिटी के चीफ सिक्योरिटी अफसर अनिल भट्ट सहित पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सरकारी मशीनरी की सहायता से मलबा हटाने का कार्य जारी है।
- IIIT के महिला हॉस्टल में छात्रा की मौत: थर्ड ईयर की वैष्णवी ने लगाई फांसी, पुलिस कर रही कारणों की जांच
- मध्य प्रदेश से गुरुग्राम पहुंच रही थी हथियारों की खेप, 8 पिस्टल और 16 मैगजीन के साथ दो गिरफ्तार
- तिरंगे में लिपटा लौटा गांव का लाड़ला, बेटे को आखिरी बार देख बिलख पड़े माता-पिता; हत्यारों को फांसी और CBI जांच की मांग
- झोटा हत्याकांड: 21 दिन बाद भी धरना जारी, कैबिनेट मंत्री गुरमीत खुड्डियां ने परिवार से की मुलाकात
- अनुप्रिया पटेल फिर बनीं अपना दल की बॉस, जानिए 2027 के लिए क्या है पार्टी का मास्टरप्लान?

