Lashkar-e-Taiba terrorist Shabbir Ahmed Lone Arrested: आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी कामयाबी मिली है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के आतंकी को गिरफ्तार किया है। आतंकी की पहचान शब्बीर अहमद लोन के रूप में हुई है। आतंकी शब्बीर हाल ही में मेट्रो पोस्टर केस में पकड़े गए लश्कर-ए-तैयबा मॉड्यूल का हैंडलर था। आतंकी शब्बीर अहमद लोन बांग्लादेश में बैठकर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर लश्कर का एक नया मॉड्यूल तैयार कर रहा था।

जांच एजेंसियों के मुताबिक, शब्बीर अहमद लोन का संबंध आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से है। वह सीधे तौर पर लश्कर के सरगना हाफिज सईद और जकी-उर-रहमान लखवी जैसे आतंकियों के संपर्क में रहा है।

इस मॉड्यूल को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से फंडिंग और समर्थन मिल रहा था। लोन बांग्लादेश से ऑपरेट करते हुए भारत में आतंकियों की भर्ती और ब्रेनवॉश करता था। अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को टारगेट कर उन्हें कट्टरपंथी बनाया जाता था। साथ ही फर्जी दस्तावेज (जैसे आधार कार्ड) बनवाकर उन्हें भारत में छिपाया जाता था। एन्क्रिप्टेड ऐप्स के जरिए संपर्क रखा जाता था। दिल्ली और अन्य शहरों में रेकी भी की गई थी।

लगाए गए थे भारत विरोधी पोस्टर

बीते दिनों दिल्ली और साउथ इंडिया से लश्कर के मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया था। इस मॉड्यूल ने दिल्ली और कोलकाता में कई जगह भारत विरोधी पोस्टर लगाए थे। दिल्ली पुलिस स्पेशल और सेंट्रल एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। जांच एजेंसियों का मानना है कि यह मॉड्यूल भारत में बड़े आतंकी हमलों की तैयारी कर रहा था। लालकिले जैसे संवेदनशील इलाकों को निशाना बनाने की योजना थी। अधिकारियों का कहना है कि शब्बीर अहमद लोन एक पुराना और प्रशिक्षित आतंकी ऑपरेटिव है, जिसने बांग्लादेश में बैठकर ISI और लश्कर-ए-तैयबा के समर्थन से भारत में आतंकी नेटवर्क खड़ा करने की कोशिश की।

तिहाड़ में काट चुका है 11 साल की सजा

शब्बीर अहमद लोन को वर्ष 2007 में स्पेशल सेल द्वारा भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद (AK-47 और ग्रेनेड सहित) के साथ गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद वह 2018 तक तिहाड़ जेल में बंद रहा था। 2007 में गिरफ्तारी के समय शब्बीर के सीधे संबंध जमात-उद-दावा के प्रमुख आतंकी Hafiz Saeed और उसके डिप्टी Zaki-ur-Rehman Lakhvi से थे। शब्बीर ने पाकिस्तान स्थित मुजफ्फराबाद स्थित LeT कैंप से दौरा-ए-आम (बेसिक ट्रेनिंग) और दौरा-ए-खास (एडवांस ट्रेनिंग) प्राप्त की है।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m