टीवी के सबसे चर्चित कॉमेडी-कम-कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 3’ (Laughter Chefs Season 3) को आखिरकार अपना विजेता मिल गया है। कई हफ्तों तक चले मजेदार कुकिंग टास्क, कॉमेडी और जबरदस्त एंटरटेनमेंट के बाद जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) और अली गोनी (Aly Goni) की जोड़ी ने सीजन 3 का खिताब अपने नाम कर लिया। ग्रैंड फिनाले में दोनों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए करण कुंद्रा और एल्विश यादव की मजबूत जोड़ी को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

26 जुलाई को प्रसारित हुए ग्रैंड फिनाले में दर्शकों को कुकिंग, कॉमेडी और सेलिब्रेशन का शानदार मिश्रण देखने को मिला। पूरे सीजन में अली और जन्नत ने बेहतरीन तालमेल, रचनात्मक कुकिंग और मनोरंजक अंदाज से दर्शकों का दिल जीता, जिसका नतीजा उन्हें ट्रॉफी के रूप में मिला।
करण-एल्विश को कड़ी टक्कर देकर जीता खिताब
ग्रैंड फिनाले में मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। करण कुंद्रा और एल्विश यादव की जोड़ी पूरे सीजन में सबसे मजबूत दावेदारों में गिनी जा रही थी। दोनों ने कई टास्क में शानदार प्रदर्शन किया और सबसे ज्यादा अंक हासिल करने वाले कंटेस्टेंट्स में शामिल रहे। बावजूद इसके, अंतिम मुकाबले में अली गोनी और जन्नत जुबैर ने बाजी मार ली और विजेता बनकर उभरे।
“खतरों के खिलाड़ी 15”की टीम ने बढ़ाई फिनाले की रौनक
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ (Laughter Chefs Season 3) के ग्रैंड फिनाले को और भी खास बनाने के लिए ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की टीम भी शो में पहुंची। स्टंट रियलिटी शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने भी मंच पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। शो में खूब मस्ती, हंसी-मजाक और सेलिब्रेशन देखने को मिला। साथ ही आगामी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की झलक भी दर्शकों को दिखाई गई।
जीत के बाद क्या बोलीं जन्नत जुबैर?
ट्रॉफी जीतने के बाद जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “लाफ्टर शेफ्स उन यूनिक शोज में से एक है, जिसमें सिर्फ एक विनर या एक जीतने वाली टीम नहीं होती। भले ही अली और मैंने ट्रॉफी जीती हो, लेकिन मेरा सच में मानना है कि इस शो से जुड़ा हर व्यक्ति विनर है। हम सबने एक-दूसरे की कामयाबी का जश्न मनाया, साथ में हंसे और साथ में आगे बढ़े। यही टीम स्पिरिट इस सफर को इतना खास बनाती है।”
अली गोनी के नाम एक और उपलब्धि
एक्टर अली गोनी (Aly Goni) के लिए यह जीत बेहद खास रही, क्योंकि यह ‘लाफ्टर शेफ्स’ में उनकी दूसरी ट्रॉफी है। इससे पहले उन्होंने शो के पहले सीजन में राहुल वैद्य के साथ जोड़ी बनाकर खिताब जीता था। वहीं दूसरे सीजन के विजेता एल्विश यादव और करण कुंद्रा रहे थे। अब तीसरे सीजन में अली ने जन्नत जुबैर के साथ मिलकर एक बार फिर अपनी जीत का सिलसिला कायम रखा।


