चंडीगढ़। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने जालंधर में गुरुद्वारे के बाहर आम आदमी पार्टी के नेता लकी ओबेरॉय की दिनदहाड़े हुई हत्या को पंजाब में चरमराई कानून व्यवस्था का भयावह उदाहरण बताया। चुघ ने कहा कि यह घटना केवल एक व्यक्ति की हत्या नहीं बल्कि पंजाब में फैलते अराजक माहौल और सरकार की विफलता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जिस पवित्र स्थान के बाहर यह जघन्य अपराध हुआ है, वह पूरे समाज के लिए चिंता का विषय है।
तरुण चुघ ने कहा कि जब सत्ताधारी दल के नेता ही सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा की स्थिति का अंदाजा सहज लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पंजाब में लगातार बढ़ रही गैंगस्टर संस्कृति, अपराध और हिंसा यह स्पष्ट कर रही है कि भगवंत मान सरकार प्रशासन चलाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।

चुघ ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में अपराधियों और असामाजिक तत्वों को खत्म करने का वादा किया था, लेकिन वास्तविकता यह है कि आम आदमी पार्टी के शासन में पंजाब डर, नशे, संगठित अपराध और प्रशासनिक अराजकता के दलदल में धंसता जा रहा है। उन्होंने कहा कि मान सरकार जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बजाय केवल राजनीतिक दिखावे और प्रचार में व्यस्त है।
- Today’s Top News: बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली, शिक्षक ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, चर्च में बवाल, 5 साल के मासूम की हत्या, CM साय ने परिवार के साथ मनाई दीपावली… पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें
- VIDEO: मुख्यमंत्री साय ने परिवार के साथ मनाई दीपावली, दीप जलाकर और आतिशबाजी कर साझा की खुशियां
- बस्तर के लोकगीत पर जवानों संग झूमे PM मोदी, CRPF कैंप में दिवाली सेलिब्रेशन का देखें VIDEO…
- पश्चिम बंगाल CM के 1000 करोड़ के ऐलान पर कांग्रेस का आया रिएक्शन, कहा- बंगाल में सिर्फ मंदिर ही हैं क्या? ये नहीं चलेगा
- आयरन की कमी दूर करने के लिए खाएं पंपकिन सीड बटर, घर पर सिर्फ एक सामग्री से मिनटों में करें तैयार

