मुकेश मिश्रा, अशोकनगर। मध्यप्रदेश के व्यापारी को अंतरराष्ट्रीय बदमाश लॉरेंस विश्नोई गैंग से धमकी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाश ने वॉइस मैसेज भेजकर जान से मारने की धमकी देते हुए दो दिन में 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी है, अन्यथा की स्थिति में परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने कहा है। फिलहाल सायबर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
2 दिन में फिरौती नहीं देने पर जान से मारने की धमकी
दरअसल एमपी के अशोकनगर के प्रसिद्ध व्यवसायी अंकित अग्रवाल को लॉरेंस विश्नोई गैंग से धमकी मिली है। विश्नोई गैंग के सदस्य हरि बॉक्सर ने यह धमकी दी है। पहले संपत्ति और परिवार की दी जानकारी, फिर धमकी भरे वॉइस मेसेज से 10 करोड़ की फिरौती मांगी है। 2 दिन में फिरौती के रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है।
इस चोर के दुस्साहस को देखिएः सिर्फ पुलिसकर्मियों के घरों को बनता था निशाना, 12 जिले की पुलिस लाइन
मैसेज फर्जी भी हो सकता है
वॉइस मेसेज में लिखा- गलतफहमी मत पालन, रुपये दो, नहीं तो जान से हाथ धो। व्यापारी अग्रवाल प्रॉपर्टी डीलर सहित ट्रैक्टर शोरूम और पेट्रोल पंप के मालिक है। धमकी के बाद घबराए व्यापारी ने कोतवली पुलिस को साक्ष्य के साथ दिया आवेदन दिया है। पुलिस की सायबर सेल मामले की जांच कर रही है। एडिशनल एसपी बोले फर्जी लोगों द्वारा भी मैसेज भेजा जा सकता है। मामला जांच का विषय है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


