इमरान खान, खंडवा। पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जिसकी करतूतें जानकर खुद पुलिसकर्मी भी हैरान हैं। यह आरोपी आम लोगों को नहीं, बल्कि सिर्फ पुलिसकर्मियों के घरों को ही निशाना बनाता था। गिरफ्तार आरोपी दीपेश, निवासी अलीराजपुर के खिलाफ अलग-अलग जिलों में चोरी के 16 मामले दर्ज हैं। इस चोर ने 12 से ज्यादा जिले में अब तक चोरी की और सभी जिले में केवल इसने पुलिसकर्मियों के घरों को ही निशाना बनाया है। इसके दो साथी अभी फरार है जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
आरोपी के कब्जे से 30 हजार नगद और ज्वेलरी बरामद
दरअसल आरोपी ने 20 जनवरी 2026 की रात खंडवा पुलिस लाइन में यातायात आरक्षक करणपाल सिंह और सुरेश खाते के घरों में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। इसमें सोने-चांदी के जेवरात और नगदी समेत लाखों रुपये की ज्वेलरी चोरी कर ली थी। घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की और पुलिस लाइन में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 30 हजार रुपये नगद और अन्य ज्वेलरी आइटम बरामद किए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज और साइबर इनपुट के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश में झाबुआ, अलीराजपुर और धार जिलों में लगातार दबिश दी।
12 फरवरी महाकाल भस्म आरती: भांग, ड्रायफ्रूट, रजत आभूषण से भगवान महाकालेश्वर का श्रृंगार
मकान की छत से छलांग लगा दी
कई हफ्तों की मेहनत के बाद सूचना मिली कि आरोपी बुरहानपुर की ओर जा रहा है। इसी दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया। खुद को घिरा देख आरोपी ने एक मकान की छत से छलांग लगा दी, जिससे उसका एक हाथ और एक पैर घायल हो गया। इलाज के बाद उसे खंडवा न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
MP में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर: फिर छाए बादल, 3-4 दिन ठंड बरकरार; कई शहरों में पारा 10-12 डिग्री
फरार दो आरोपियों की तलाश
CSP अभिनव बारंगे ने बताया कि, पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी झाबुआ, अलीराजपुर, खरगोन, धार, बड़वानी, खंडवा, इंदौर, हरदा और नीमच जिलों में वारदात कर चुका है। खंडवा की घटना में उसके साथ रमेश और भूरलिया नाम के दो अन्य साथी भी शामिल थे, जिनकी तलाश जारी है।

