शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश एसटीएफ (STF) और एसआईटी (SIT) की संयुक्त टीम ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। व्हाट्सएप कॉल के जरिए फिरौती मांगने वाले लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े एक सक्रिय नेटवर्क का पर्दाफाश किया गया है। इस कार्रवाई में गिरोह का मास्टरमाइंड आनंद मिश्रा (राजस्थान निवासी) सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, आनंद मिश्रा नेपाल फरार होने की फिराक में था।
व्यापारी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा बनकर दी थी धमकी
भोपाल के कोलार क्षेत्र के एक व्यापारी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा बनकर धमकी दी गई थी। आरोपी ने व्यापारी के घर की रेकी कर वीडियो बनाया और व्हाट्सएप कॉल पर मौत की धमकी देते हुए फिरौती की मांग की। SIT और STF की टीम ने समन्वित रूप से काम करते हुए इस पूरे गिरोह का भंडाफोड़ किया। आनंद मिश्रा को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ जारी है। पुलिस का मानना है कि यह गिरोह कई अन्य व्यापारियों को भी इसी तरीके से धमकाकर पैसे ऐंठ रहा था।
जांच में और भी खुलासे होने की संभावना
एसटीएफ और एसआईटी की टीम ने बताया कि यह संगठित गिरोह लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम का इस्तेमाल कर खौफ फैला रहा था। आगे की जांच में और भी खुलासे होने की संभावना है।यह कार्रवाई मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा गैंगस्टरों और उनके नेटवर्क को जड़ से खत्म करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

