चंडीगढ़. पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में आज गैंगस्टर लारैन्स बिश्नोई के इंटरव्यू मामले की सुनवाई होगी। जस्टिस अनुपिंदर सिंह ग्रेवाल और जस्टिस दीपक मनचंदा की बेंच के समक्ष यह मामला सुना जाएगा। इससे पहले 18 अगस्त को विशेष जांच दल (SIT) ने कोर्ट में सीलबंद रिपोर्ट पेश की थी। सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार ने मांग की थी कि उन्हें भी रिपोर्ट की प्रति दी जाए ताकि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। कोर्ट ने कहा था कि पंजाब सरकार ने इस मामले में अब तक क्या कदम उठाए हैं, इसकी जानकारी दी जाए। कोर्ट ने पंजाब में बिगड़ते हालात पर चिंता जताते हुए कहा था कि स्थिति गंभीर है।
पिछली सुनवाई में निष्पक्ष सलाहकार तनु बेदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दलीलें पेश की थीं। तनु बेदी ने SIT की रिपोर्ट का विश्लेषण करने के लिए कुछ समय मांगा था। कोर्ट ने आदेश दिया था कि 18 सितंबर को होने वाली सुनवाई में SIT प्रमुख प्रबोध कुमार और तनु बेदी को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में मौजूद रहना होगा। आज की सुनवाई में रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा होगी और आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

18 अगस्त को पेश की गई SIT की सीलबंद रिपोर्ट के बाद कोर्ट ने कहा था कि लारैन्स बिश्नोई के इंटरव्यू के बाद पंजाब में अपराध की घटनाओं में वृद्धि हुई है। कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि वह पहले इस रिपोर्ट का विश्लेषण करेगा और इसके बाद अगला आदेश जारी करेगा।
- मेला देखने गए कारोबारी के घर से 40 लाख के जेवर और 6 लाख कैश चोरी, इलाके में सनसनी
- अंधविश्वास का खौफनाक खेल! तांत्रिक के चक्कर में पत्नी का सिर काली मंदिर में चढ़ाया, पिता कि भी की निर्मम हत्या
- हिसाब तो देना पड़ेगा! मस्जिद निर्माण की फंडिंग और खर्च को लेकर वक्फ बोर्ड पर गंभीर आरोप, घेराव कर हाईकोर्ट जाने की मिली चेतावनी
- उम्र छोटी, कारनामे बड़े! 3 साल की परीशा ने दिखाया कमाल, India Book of Records में दर्ज हुआ नाम
- खेत की मेढ़ काटने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में युवक की हत्या, कुल्हाड़ी से सिर और सीने पर किए गए वार

