चंडीगढ़। जेल में बंद लाॅरेंस बिश्नोई की मुसीबत और बढ़ गई है. खबर है कि गैंगस्टर के खिलाफ 13 साल पुराने मामले में प्रोडक्शन वारंट जारी हुआ है. यह मामला सेक्टर-10 स्थित डीएवी काॅलेज में हुई हिंसक झड़प और गोलीकांड का है.
अदालत ने गुजरात की साबरमती जेल के अधीक्षक को आदेश जारी किए हैं कि 25 अगस्त को अगली सुनवाई पर लाॅरेंस बिश्नोई को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया जाए. शनिवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार की अदालत में मामले की सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान बिश्नोई को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश नहीं किया गया, इसे ही अदालत ने संज्ञान लेते हुए अगली तारीख के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी कर दिए.
यह है मामला
आपको बता दें कि यह मामला काफी पुराना है , जो 12 जून 2012 का है.जब डीएवी काॅलेज में स्टार नाइट की तैयारियों के दौरान पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (पुसू) और स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी (सोपू) के समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी. इस मामले में आरोप है कि लाॅरेंस बिश्नोई और उसके साथियों ने पुसू समर्थकों पर हमला किया.
इस दौरान वहां गोली भी चलाई गई. इस घटना में छात्र चरणदेव सिंह को गोली लगी थी और कई अन्य घायल हुए थे. आपको बता दें कि इस मामले में सेक्टर-3 थाना पुलिस ने लाॅरेंस समेत पांच आरोपितों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था. वर्ष 2014 में साक्ष्यों के अभाव में चार आरोपित बरी हो गए थे, जबकि लाॅरेंस बिश्नोई के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई अब भी जिला अदालत में जारी है.
- नरैना थाने में संघ प्रचारक से मारपीट का आरोप, 6 घंटे घेराव के बाद SHO समेत 6 सस्पेंड
- सोमवार से रविवार तक इन चीजों को शिवलिंग पर चढ़ने से पूरी होती है मनोकामना
- अवैध रेत खनन पर वन विभाग कार्रवाई, महिला अधिकारी और कर्मचारियों पर गाड़ी चढ़ा कर जान से मारने की कोशिश…
- बिहार कैबिनेट की बैठक में 23 प्रस्तावों को मंजूरी, पीएम मोदी के पच्चीस वर्षों के सार्वजनिक सेवा की सराहना
- भारतीय ऑटो बाजार में मचेगी हलचल, Maruti ला रही धांसू EV MPV तो Hyundai की नई SUV भी तैयार

