चंडीगढ़। लॉरेंस गैंग एक बार फिर से चर्चा में है। गैंग ने पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी को खुली चुनौती दी है। लॉरेंस गिरोह ने साफ कहा है कि भारत की जमीन पर किसी विदेशी माफिया की घुसपैठ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आपको बता दे की इसके पहले भी उन्होंने कई बार लॉरेंस ने लोगों को खुली चुनौती दी है। जब पाकिस्तान के अंडरवर्ल्ड से जुड़े डॉन ने पंजाब और दिल्ली-एनसीआर में अपने नेटवर्क को मजबूत करने की कोशिश की थी तब भी कुछ ऐसे ही बयान सामने आया था।
लॉरेंस गैंग ने यह सीधी चुनौती दी है। लॉरेंस गैंग की कमान संभाल रहे गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों और उसके साथी की एक कॉल रिकार्डिंग सामने आई है जिसमें वह भट्टी को खुली चुनौती दे रहे हैं कि वह 5 करोड़ रुपये तो छोड़, उनसे 5 रुपये ही लेकर दिखा दे।

साथ में गोल्डी ने यह भी कहा कि उसके बाजवा फार्म वाले ठिकाने तक पहुंच चुके हैं। भट्टी अब डरकर गाड़ी में वीडियो बनाता है ताकि लोकेशन पता न चले। हालांकि बाजवा फार्म कहां का है, इसके बारे में गैंग ने खुलासा नहीं किया था।
- दिल्ली की पार्किंग व्यवस्था होगी स्मार्ट, मोबाइल पर दिखेंगे खाली स्लॉट; EV को आधी फीस
- PAK में खुलेआम AK-47 की नोक पर मंत्री का अपहरण, PTI ने आरोप लगाते हुए जवाबदेही की मांग की
- जमुई कांड पर सियासत तेज, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी और सरकार को घेरा
- Stock Market Today : सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, IT और बैंकिंग शेयर दबाव में, जानिए बाजार का हाल ?
- दिल्ली की रोहिणी जेल में विचाराधीन कैदी प्रमोद की हत्या, तंबाकू बेचने को लेकर विवाद की आशंका



