जालंधर। लॉरेंस के गुर्गे हैरी बॉक्सर ने लोहियां खास के हलवाई और उसकी फैमिली को जान से मारने की धमकी देकर 5 करोड़ की रंगदारी मांगी है। हैरी वही गैंगस्टर है जिसने कॉमेडियन और फिल्म एक्टर कपिल शर्मा को धमकी दी थी। आरोप है कि हैरी ने 5 बार धमकी भरे कॉल किए। थाना लोहियां में मामला दर्ज हो चुका है।
लोहियां के रहने वाले 55 साल के हलवाई ने बताया कि वह व्यापार मंडल का प्रधान है। 30 नवंबर को उनके मोबाइल पर दोपहर 2:19 बजे वॉट्सएप कॉल आई। कॉलर ने कहा हैलो! मैं लॉरेंस बिश्नोई का आदमी…. यह सुनते ही मैंने कॉल काट दी और नंबर ब्लॉक कर दिया।
5 दिसंबर को मेरे बड़े भाई को उसी नंबर से कॉल आई। कॉलर ने कहा-मैं हैरी बॉक्सर बोल रहा हूं। लॉरेंस बिश्नोई का आदमी बोल रहा हूं। मुझे 5 करोड़ रुपए चाहिए नहीं तो तेरे परिवार को मरवा दूंगा। इसे सिर्फ धमकी नहीं समझना, मैं जो कहता हूं, कर के भी दिखाता हूं। इसके बाद उसने फोन काट दिया। फिर भाई को वॉइस मैसेज भेजे। मैंने नंबर ब्लॉक में डाला था तो भाई को धमकाया।

डर के कारण मैंने नंबर अन-ब्लॉक कर दिया। उसी दिन फिर मुझे कॉल आई। मुझे धमकी दी गई तुमने अगर मेरा फोन नहीं उठाया तो मुझे फोन उठवाना आता है। 5 करोड़ देने ही पड़ेंगे। वरना अंजाम देखा लेना। तेरे परिवार को मरवा दूंगा। 11 दिसंबर को उसने फिर कॉल की। बार-बार कॉल उससे गैंगस्टर हैरी पांच करोड़ मांग रहा है।
- Delhi IGI Airport पर बड़ा हादसाः दुबई से दिल्ली आ रही Emirates Flight से टकराया पक्षी, नोज में बना गड्ढा
- ‘करोड़पति शिवलिंग’ खुले आसमान के नीचेः 18 एकड़ जमीन और ट्रस्टियों की मनमानी पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
- अब डुप्लीकेट मतदाता का खेल नहीं चलेगा! मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायत के बाद प्रशासन की कार्रवाई, अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान
- दूध के रेट नहीं बढ़े तो होगा आंदोलन! 2 नवंबर को वीटा प्लांट पर जुटेंगे किसान-पशुपालक
- महाष्टमी पर नेपाल के गढ़ीमाई मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, भारत से भी दर्शन करने पहुंच रहे भक्त
