शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में वकील से मारपीट मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। एडवोकेट राकेश रावल पर मामला दर्ज किया गया है। वहीं वकीलों के विरोध प्रदर्शन के बाद टीआई समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।
भोपाल में ट्रैफिक आरक्षक के साथ झूमाझटकी, शासकीय कार्य में बाधा डालने और वर्दी उतरवाने की धमकी देने के आरोपों में वकील राकेश रावल के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। दरअसल, मंगलवार रात को राकेश रावल की चेकिंग के दौरान गाड़ी रोकी गई थी। इस दौरान राकेश रावल की पुलिस से बहस हुई थी। इस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वकील पुलिस को गाली देते हुए नजर आ रहे है।
इस मामले में आरोप लगे हैं कि वकील राकेश रावल के साथ पुलिस ने बुरी तरीके से मारपीट की है। मारपीट के चलते वकील के शरीर पर काफी गंभीर चोटे आई है। मारपीट के विरोध में जहांगीराबाद थाने का वकीलों ने घेराव भी किया और कार्रवाई की मांग की गई। जब जहांगीराबाद टीआई राजन अहिरवार पर कार्रवाई नहीं हुई, उसके बाद वकीलों ने कोर्ट के बाहर सड़क पर जाम लगा दिया।
इन पर गिरी गाज
इसके बाद निलंबन की कार्रवाई हुई। वकीलों के प्रदर्शन के बाद पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाया। डीएसपी जोन 01 ने थाना प्रभारी राजन सिंह अहिरवार समेत कांस्टेबल यश लखेरा और आरक्षक रामस्वरूप को सस्पेंड कर दिया। लेकिन वकील, टीआई राजन अहिरवार पर FIR की मांग कर रहे है। खबर लिखे जाने तक वकील कोर्ट के बाहर सड़क पर धरने पर बैठे हुए हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



