बीडी शर्मा, दमोह। नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के बाद भाजपा समर्थित जनपद सदस्य ने आत्महत्या कर ली है। रेलवे क्रॉसिंग पर उनका शव बरामद हुआ है। परिजनों ने रेप के आरोप को झूठा बताते हुए इसे चुनावी रंजिश बताया है।
नाबालिग से दुष्कर्म के लगे थे आरोप
दरअसल, दमोह के मगरोन में रहने वाले जनपद सदस्य कुंदन आदिवासी पर नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप लगे थे। जिसके बाद पीड़िता 5 महीने की गर्भवती हो गई थी। पुलिस ने उसके ऊपर पाक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर सरगर्मी से तलाश कर रही थी इस बीच क्षत विक्षत अवस्था में उनका शव बरामद हुआ। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें: 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म: पीड़िता निकली 5 माह की गर्भवती, भाजपा समर्थित जनपद सदस्य पर रेप का आरोप
क्या है पूरा मामला?
14 वर्षीय नाबालिग के साथ भाजपा समर्थित जनपद सदस्य ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद वह गर्भवती हो गई थी। घटना की जानकारी बुधवार को सामने आई, जब नाबालिग के पेट में दर्द हुआ तो उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने मगरोन थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता को महिला थाने भेजा। डॉक्टरी परीक्षण के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। डॉक्टरों ने पीड़िता को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

