कुंदन कुमार, पटना। बिहार बजट सत्र के पहले दिन यानी की आज सोमवार को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने अभिभाषण के दौरान राज्यपाल ने दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित किया और बिहार सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। राज्यपाल के अभिभाषण पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है।
तेजस्वी यादव ने राज्यपाल के अभिभाषण पर सवाल उठाते हुए कहा कि, सब कुछ पुराना ही है। कुछ नया नहीं है। सरकार के अधिकारी, जो लिख कर देते हैं। वही राज्यपाल पढ़ देते हैं। उन्होंने कहा कि, राजपाल के अनुशासन में केवल हरियाली दिखाई गई है, जबकि हकीकत इससे काफी दूर है।
इस दौरान तेजस्वी यादव ने केंद्र के बजट पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि, इस बार बजट में केवल वित्त मंत्री की साड़ी दिखाई पड़ी। पिछली बार जब बिहार में चुनाव था तो, उन्होंने मिथिला रंग पेंटिंग की साड़ी थी और इस बार दूसरे प्रदेश में चुनाव है तो वहां की साड़ी दिखाई पड़ी।
वहीं, नीट छात्र मौत मामले पर तेजस्वी यादव ने कहा कि, सीबीआई से क्या उम्मीद की जाए? पहले से भी सीबीआई कई मामले की जांच कर रही है, लेकिन अब तक क्या नतीजा निकल कर सामने आया? अंत में तेजस्वी ने कहा कि, बिहार में ला एंड ऑर्डर की स्थिति पूरी तरीके से फेल है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


