लहरागागा : लहरागागा के पास स्थित गांव बखोरा खुर्द से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक छोटे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई. हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया.
खबर है कि गांव के 5 बच्चे एक साथ सड़क किनारे सैर कर रहे थे. इसी दौरान बखोरा कलां वाली तरफ से तेज गति में आ रही एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर बच्चों से टकरा गई. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को लहरागागा के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक लड़के को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजनों में और गांव के लोगों में मातम छाया रहा.
डॉक्टर से जानकारी मिली कि हादसे में एक बच्चे की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी, जबकि घायल लड़की को प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत को देखते हुए आगे के इलाज के लिए संगरूर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. मृतक बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए मूनक भेजा गया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 2 बच्चे कार की चपेट में आ गए थे. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ऑल्टो कार को अपने कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक मौके से भागने में सफल रहा, जिसकी तलाशी की जा रही है.
- ‘भारत पर कोई बुरी नजर नहीं डाल सकता’, INDIA गठबंधन की रैली से पहले नित्यानंद राय का तीखा हमला
- मूनाकोट में खुलेगा राजकीय महाविद्यालय, डीडीहाट के अस्पताल का भी होगा उच्चीकरण
- इंडिया एंट्री से पहले चीनी कंपनी की ग्लोबल फजीहत ! रिकॉल करने पड़े 8878 कार ; चेयरमैन को मांगनी पड़ी माफी
- पूरा सिस्टम सेट है? कांग्रेस नेता ने मतदाता सूची में गड़बड़ी होने का किया दावा, बताया संदिग्ध मतदाताओं की संख्या
- पटना में ‘मोदी नहीं जाएगा’ का नारा सुन भड़के खरगे, मंच से बोले- ‘मोदी का बाप भी जाएगा’

