लहरागागा: पंजाब के लहरागागा से बड़ी दुखद खबर सामने आई है, जहां एक सड़क हादसे में 10 साल के बच्चे की मौत हो गई। बुधवार देर शाम सुनाम-जाखल मुख्य सड़क से गुजर रही घग्गर ब्रांच नहर के किनारे बनी बख्शीवाला-नदामपुर सड़क पर यह हादसा हुआ है।
बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल पर बैठे 10 साल का बच्चा नहर में गिर गया और तेज बहाव में बह गया। जब वह बच्चा पानी में गिरा तो उसे निकालने का बहुत प्रयास किया जा रहा था लेकिन वह नजर नहीं आया। बहाव तेज होने के कारण बच्चा पानी में बह गया, करीब 18 घंटे की तलाश के बाद गुरुवार दोपहर उसका शव बरामद किया गया।
जानकारी के अनुसार, गांव नंगला निवासी हरनैब सिंह अपने 10 वर्षीय बेटे एकम सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे थे। इसी दौरान संगतीवाला की ओर से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एकम सिंह नहर में जा गिरा और तेज बहाव में बह गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। रातभर और गुरुवार सुबह से बच्चे की तलाश जारी रही। आखिरकार गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे गांव अड़कवास के पास नहर से बच्चे का शव बरामद कर लिया गया।
बताया जा रहा है कि एकम सिंह सर्वहितकारी स्कूल, लहरागागा में तीसरी कक्षा का छात्र था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा और तीन बहनों का अकेला भाई था। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव नंगला और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश जारी है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- जिस पर था भरोसा, वही निकला लूट का मास्टरमाइंड! अंबाला में सोना लूटकांड का खुलासा
- Pakistan Emergency: खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू, PTI का दावा- इमरान की पार्टी के नेता अफरीदी हुए गिरफ्तार
- नवरात्रि में मां पाटेश्वरी के दरबार पहुंचे योगी, किसानों को वितरित किए कृषि यंत्र, बेटियों को किया सम्मानित
- दिल्ली में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन कल, छत्तीसगढ़ से विधायक हुए रवाना, दीपक बैज ने कहा- 1947 की तरह आज लड़ी जा रही दूसरी आजादी की लड़ाई
- पटना में कट रही प्रॉपर्टी टैक्स की फर्जी रसीद, ठगी से बचाने को आगे आया नगर निगम, जानिए अपने वार्ड के शिविर का शेड्यूल

