अबोहर। हलका बल्लुआना के गांव भागसर में आपसी लेनदेन को लेकर उपजे विवाद ने खूनी रंजिश का रूप ले लिया। गांव के ही एक परिवार ने 35 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी, जबकि हमले में उसका एक दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना – के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर थाना बहाववाला पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
थाना बहाववाला पुलिस ने मृतक के भाई के बयानों पर हमलावर परिवार की दो महिलाओं सहित 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव भागसर निवासी करीब 35 वर्षीय मृतक प्रह्लाद के भाई विनोद कुमार ने बताया कि प्रह्लाद ने गांव के ही एक परिवार को कुछ समय पहले पैसे उधार दिए थे। प्रह्लाद बार-बार अपने रुपए मांग रहा था, लेकिन आरोपी उसे लगातार झूठे लारे लगा रहे थे। वे पैसे लौटाने के बजाय प्रह्लाद से रंजिश रखने लगे थे। इसी के चलते उन्होंने वारदात की।

प्रह्लाद शादीशुदा था और उसका एक छोटा बेटा है। मृतक के भाई विनोद और रिश्तेदार संदीप कुमार ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाए ताकि मासूम बच्चे को इंसाफ मिल सके।
- नवरात्रि समापन के बाद कलश और पूजा सामग्री को लेकर न करें ये गलतियां …
- रायपुर में 53 लाख की उठाईगिरी का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, जानिए कैसे आरोपियों तक पहुंची पुलिस
- कान्हा में बारहसिंगा की संख्या 1100 पार: कभी संकट में था अस्तित्व… आज जंगल में गूंज रही नई उम्मीद!
- छत्तीसगढ़ प्रदेश आदिवासी कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन: आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलने का जताया विरोध
- जिद्दी और पढ़ाई से दूर भागने वाले बच्चों के लिए माता-पिता अपनाएं यह असरदार उपाय …

