Business Desk – Lenskart Share Price : Lenskart Solutions के शेयरों में सोमवार को ब्लॉक डील के बाद उतार-चढ़ाव देखने को मिला। ब्लॉक डील में करीब 4.5 करोड़ शेयरों का लेनदेन हुआ, जो कंपनी की करीब 2.5% हिस्सेदारी के बराबर है।

शेयर शुरुआती कारोबार में करीब 2% चढ़कर BSE पर 673.35 रुपए के हाई तक पहुंचा, लेकिन इसके बाद गिरावट में आ गया। 1.2% तक टूटकर 653.20 रुपए के लो तक गया। अभी तक आधिकारिक तौर पर यह जानकारी सामने नहीं आई है कि इन शेयरों को किसने बेचा और किसने खरीदा।
SoftBank से जुड़ी हिस्सेदारी बेचने की चर्चा
शनिवार को CNBC-TV18 की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया था कि SoftBank Vision Fund (SVF) II Lightbulb Cayman Lenskart में करीब 2.6% तक हिस्सेदारी बेच सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक संभावित ट्रांजेक्शन के लिए फ्लोर प्राइस 635 रुपए प्रति शेयर हो सकता है।
इस कीमत के आधार पर करीब 30 करोड़ डॉलर के शेयरों की बिक्री होने की बात कही गई थी। रिपोर्ट के अनुसार, शेयर बेचने वाले पक्ष पर बाकी हिस्सेदारी बेचने को लेकर 45 दिन का लॉक-अप पीरियड भी हो सकता है। हालांकि, ब्लॉक डील में वास्तविक खरीदार और विक्रेता की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
Lenskart में किसकी कितनी हिस्सेदारी?
जून 2026 तिमाही के अंत तक Lenskart में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 17.53% थी, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास 82.05% हिस्सेदारी थी। स्टॉक एक्सचेंज के उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, SVF II Lightbulb (Cayman) Ltd के पास कंपनी की 9.86% हिस्सेदारी थी।
इस साल 50% चढ़ चुका है शेयर
Lenskart का मार्केट कैप 1.14 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा है। कंपनी ने 10 नवंबर 2025 को शेयर बाजार में एंट्री की थी। इसका IPO करीब 7,278.02 करोड़ रुपए का था। शेयर ने 2026 में अब तक करीब 50% रिटर्न दिया है। पिछले तीन महीनों में भी इसकी कीमत करीब 28% बढ़ी है।
हाल ही में Lenskart Solutions को MSCI India Index में शामिल किया गया है। इसके साथ Laurus Labs, Adani Energy Solutions और Groww की पैरेंट कंपनी Billionbrains Garage Ventures को भी इंडेक्स में जगह मिली है।
21 एनालिस्ट्स में 17 की Buy रेटिंग
Lenskart को कवर करने वाले 21 एनालिस्ट्स में से 17 ने शेयर को Buy, 3 ने Hold और एक ने Sell रेटिंग दी है। Jefferies ने Lenskart पर Buy रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस बढ़ाकर 680 रुपए प्रति शेयर कर दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी के लिए मांग के बजाय सप्लाई प्रमुख बाधा बनी हुई है।
Citi ने 650 रुपए के टारगेट प्राइस के साथ Neutral रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज के मुताबिक, हायर एवरेज सेलिंग प्राइस, बेहतर प्रोडक्ट मिक्स, इन-हाउस मैन्युफैक्चरिंग और ऑपरेटिंग लेवरेज से Lenskart के मार्जिन को फायदा हो रहा है।
HSBC का 575 रुपए का टारगेट
HSBC ने भी Lenskart पर Hold रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट प्राइस 575 रुपए प्रति शेयर रखा है। ब्रोकरेज ने वित्त वर्ष 2027 और 2028 के लिए कंपनी के EBITDA अनुमान को क्रमशः 6% और 5% बढ़ाया है। Citi को उम्मीद है कि Lenskart की ग्रोथ की रफ्तार आगे भी मजबूत बनी रह सकती है। इसमें स्टोर्स की संख्या बढ़ने और कस्टमर एक्विजिशन का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

