Leopard Terror in Jaipur: राजस्थान की राजधानी जयपुर में शनिवार शाम उस समय अफरातफरी मच गई जब विद्याधर नगर इलाके में एक तेंदुआ (लेपर्ड) आ धमका। करीब चार घंटे तक इस इलाके में लेपर्ड की मौजूदगी से लोग डर के साये में रहे। तेंदुए के हमले में तीन लोग घायल हो गए।

आखिरकार, वन विभाग और स्थानीय पुलिस की टीम ने काफी मशक्कत के बाद शाम को तेंदुए को काबू में कर लिया, जिससे इलाके के निवासियों ने राहत की सांस ली। लेपर्ड की पहली झलक विद्याधर नगर सेक्टर-2 के एक सरकारी गेस्ट हाउस में देखी गई। वहां से वह आसपास के इलाकों में दौड़ता-भागता रहा। इस दौरान लेपर्ड ने तीन लोगों पर हमला किया, जिनमें से एक युवक के हाथ पर गंभीर चोटें आईं।
लोगों में दहशत का माहौल
स्थानीय निवासियों के अनुसार, लेपर्ड जहां भी जाता, उसे लोगों की भीड़ दिखाई देती। भीड़ जानवर को देखकर चीखती-चिल्लाती और भागती, जिससे तेंदुआ और ज्यादा घबरा कर सुरक्षित जगह की तलाश में इधर-उधर दौड़ता रहा। इस अफरा-तफरी में उसने कई बार लोगों पर हमला भी किया।
रेस्क्यू ऑपरेशन
डिप्टी कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट (DCF) जगदीश गुप्ता ने बताया कि शाम को वन विभाग को तेंदुए की मूवमेंट की सूचना मिली थी। तुरंत एक टीम रेस्क्यू के लिए रवाना की गई। शाम 5:22 बजे तक तेंदुए को पकड़ लिया गया। गुप्ता ने यह भी बताया कि विद्याधर नगर क्षेत्र नाहरगढ़ वन क्षेत्र से सटा हुआ है, और संभावना है कि भोजन या पानी की तलाश में तेंदुआ वहां आ गया होगा।
पढ़ें ये खबरें
- कंभकर्णी नींद में वन विभाग! वनाधिकार पट्टे के लिए कच्छ डोंगरी में काट दिए हरे-भरे 500 इमारती पेड़…
- जन्माष्टमी पर मंदिर के अंदर और बाहर भीड़, इस्कॉन टेंपल में निशांत ने किया राधा-कृष्ण का अभिषेक
- 105 वर्ष पुराने बांके बिहारी मंदिर में ‘श्रीकृष्ण जन्माष्टमी’ की धूम, चढ़ा 5 किलो का लड्डू भोग
- GDP ग्रोथ के दावों पर प्रशांत किशोर ने उठाए सवाल, बोले- धरातल पर लोग खुश नहीं, हालत बेहतर कैसे?
- बिहार MLC चुनाव: जदयू में आंतरिक कलह तेज, अनंत सिंह ने नीरज कुमार के खिलाफ अनुज सिंह को दिया खुला समर्थन



