अनिल मालवीय, इछावर (सीहोर)। मध्य प्रदेश के इछावर में पेट्रोल पंप कर्मचारी पर जानलेवा हमला हुआ था। इसे लेकर पेट्रोल पंप एसोसिएशन में आक्रोश है। एसोसिएशन ने एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।

सीहोर जिले के इछावर में पेट्रोल पंप कर्मी पर हुए जानलेवा हमले के बाद अब पेट्रोल पंप एसोसिएशन आक्रोश में आ गया है। शुक्रवार को पेट्रोल पंप संगठन के पदाधिकारियों ने SP कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा और हमलावरों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की।

ये भी पढ़ें: जनसुनवाई में भड़के बीजेपी पार्षद? महिलाओं से गाली गलौज करने का आरोप, वीडियो वायरल

दरअसल, यह पूरा मामाला इछावर के एक पेट्रोल पंप का है। आरोप है कि पेट्रोल पंप कर्मी के साथ डीजल भरवाने की बात को लेकर कुछ लोगों ने विवाद के बाद जानलेवा हमला कर दिया था। घटना के बाद पंप कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस हमले के विरोध में आज पेट्रोल पंप एसोसिएशन के सदस्य एकजुट हुए। ज्ञापन में उन्होंने मांग की है कि हमले में शामिल आरोपियों को CCTV फुटेज के आधार पर जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m