फ्रांस की राजधानी पेरिस में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना हुई. पेरिस के पोर्ट डी क्लीची में एक व्यक्ति ने चाकुओं से तीन महिलाओं पर हमला कर दिया. वहां मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने मौके पर ही आरोपी को पकड़ लिया. फ्रांस के गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज ने इसकी जानकारी दी. हमले में घायल हुईं तीन में से दो महिलाओं की हालत नाजुक है. सनकी हमलावर ने कहा कि अल्लाह ने यह काम मुझे करने के लिए बोला.

हमले में 19, 24 और 36 वर्ष की तीन महिलाएं घायल हुईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसमें एक परेग्नेंट महिला भी शामिल है.

फ्रांस की राजधानी पेरिस में सोमवार को एक सनकी शख्स ने चाकू से हमला कर तीन महिलाओं को घायल कर दिया. यह हमला सुबह करीब 11:30 बजे (स्थानीय समय) राजधानी के उत्तरी हिस्से के पोर्टे डी क्लिशी इलाके में हुआ. यह घटना एक रेस्तरां और ट्राम स्टॉप के बीच हुई, जहां उस समय काफी लोग मौजूद थे.

फ्रांस के गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज ने इस हमले के बारे में कहा कि दबोचे जाने के बाद हमलावर फ्रेंच भाषा में कहता है, ‘ये अल्लाह का हुक्म था. अल्लाह ने मुझे ऐसा करने को कहा. हमले के बाद आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन वहां मौजूद एक ऑफ-ड्यूटी पुलिस अधिकारी ने बहादुरी दिखाते हुए उसे पकड़ लिया. 

गृह मंत्री ने बताया कि एक महिला की पीठ के निचले हिस्से में जबकि दूसरी के पेट में चाकू लगा. फिलहाल आरोपी की पहचान और हमले के पीछे का मकसद स्पष्ट नहीं हो सका है. हमलावर ने रसोई में इस्तेमाल होने वाले चाकू का इस्तेमाल किया.

घटना के बाद सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में आरोपी हाथ में बड़ा चाकू लेकर सड़क पर दौड़ता दिखाई दे रहा है. आसपास मौजूद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए.

मोहम्मद-अली बोहाजर, जिसने पूरी घटना का वीडियो बनाया, यह कहा कि जब मैंने उसे एक महिला की पीठ में चाकू मारते देखा, तो मैं चिल्लाने लगा- आओ, इसे रोकते हैं! कई लोग मदद के लिए आगे आए. पैर मारकर उसका बैलेंस बिगाड़ा और उसे जमीन पर पटक कर दबोच लिया.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m