दिल्ली के मालवीय नगर में होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई है. इनमें 17 विदेशी नागरिक भी हैं. मरनेवालों में ज्यादातर बांग्लादेश और अफ्रीकी देशों के हैं. 40 लोगों का रेस्क्यू किया गया है. अलग-अलग घटनाओं में पिछले 6 महीनों में दिल्ली में आग से 66 लोगों की मौत हो चुकी है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, मालवीय नगर में मौजूद इस होटल के रेस्टोरेंट में सुबह 8.50 बजे आग लगी. आग 6 मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर बने बी-एन-बी रेस्टोरेंट में लगी. उपराज्यपाल (LG) की हाई-लेवल बैठक समाप्त हो गई है. हालात की समीक्षा करते हुए कई तरह के आदेश और सुझाव दिए गए है.

चीफ फायर ऑफिसर अभिलाष मलिक ने कहा है कि बिल्डिंग की फायर NOC नहीं थी. फायर टीम ने यहां से 37 लोगों को बाहर निकाला. होटल में 25 कमरे हैं.
मालवीय नगर अग्निकांड को लेकर उपराज्यपाल (LG) की हाई-लेवल बैठक समाप्त हो गई है. मीटिंग में हालात की समीक्षा करते हुए कई तरह के आदेश और सुझाव दिए गए है. राहत-बचाव को लेकर गंभीर रूप से चर्चा करते हुए कार्यों की प्रगति पर भी विशेष रूप से बातचीत सम्पन्न हो गयी है.

दिल्ली के पुलिस कमिश्नर भी बैठक में शामिल थे जो अब वह वहां से निकाल गए है. आग लगने के कारणों की जांच और प्रभावित लोगों को सहायता पहुंचाने की प्रक्रिया को प्रशासन की ओर से तेज कर दी गई है. बैठक में सुरक्षा मानकों के उल्लंघन, आग लगने के कारणों और अब तक की जांच की ताजा स्थिति पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी है.
बताते चले कि मालवीय नगर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद उपराज्यपाल एक हाई-लेवल इमरजेंसी बैठक शाम 5 बजे बुलाई थी. बैठक में मुख्य सचिव, दमकल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय डीसी शामिल को भी शामिल होने के लिए सूचना दे दी गयी थी.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

