डिफेंस मिनिस्ट्री ने देश के नए थल सेनाध्यक्ष यानी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है. भारतीय सेना के अगले चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ की नियुक्ति की घोषणा की है. सेठ अभी उप सेना प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं। वे 30 जून को 31वें आर्मी चीफ का पद संभालेंगे. सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे और जल्द ही अपना कार्यभार संभालेंगे.

जनरल उपेंद्र द्विवेदी का कार्यकाल 30 जून को खत्म होगा. उन्होंने 30 जून 2024 को आर्मी चीफ का पद संभाला था. . भारतीय सेना के अगले चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ का कार्यकाल 31 अगस्त 2028 तक रहेगा.
भारत सरकार ने भारतीय सेना के अगले प्रमुख के नाम का ऐलान कर दिया है. इस मामले में मंत्रालय के संयुक्त सचिव सत्यजीत मोहंती ने एक साइन किया लेटर जारी कर दिया है, साथ ही संबंधित विभागों को सूचित कर दिया गया है.
दिसंबर 1986 में आर्मर्ड कोर में कमीशन हासिल करने वाले धीरज सेठ को करीब 40 साल का सैन्य अनुभव है. वे नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) खड़कवासला, इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA), DSSC वेलिंगटन और नेशनल डिफेंस कॉलेज के पूर्व छात्र हैं. वह 1986 में बख्तरबंद कोर में कमीशन प्राप्त हुए थे. उन्हें आर्मी में चार दशक हो चुके हैं.

उनकी विशिष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए भारत सरकार ने उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल, उत्तम युद्ध सेवा मेडल और अति विशिष्ट सेवा मेडल से नवाजा है. लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ भारतीय सेना के बहुत ही अनुभवी अधिकारियों में गिने जाते हैं.
उन्होंने रेगिस्तान, जम्मू-कश्मीर और पश्चिमी मोर्चे सहित कई संवेदनशील क्षेत्रों में कमान संभाली है. लेफ्टिनेंट बनने के बाद उन्होंने सुदर्शन चक्र कोर की कमान संभाली, बाद में दिल्ली में जनरल ऑफिसर कमांडिंग के रूप में काम किया.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

