अमित पवार, बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में कॉलेज चौक से इंसानियत की मिसाल पेश करने वाली खबर सामने आई है, जहां एक युवक को अचानक अटैक आया और वो गाड़ी पर बैठे-बैठे बेसुध होकर गिरने लगा। लेकिन मौके पर मौजूद लोगों की सूझबूझ ने उसे नई जिंदगी दे दी।
READ MORE: एक महिला की दो बार ‘मौत’! सिंगरौली में जमीन के लिए बड़ा फर्जीवाड़ा, बना दिया डुप्लीकेट डेथ सर्टिफिकेट
दरअसल कॉलेज चौक पर अचानक बाइक से जा रहे युवक की तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश होकर गिरने लगा और बेसुध हो गया। तभी सामने दुकान पर खड़े युवक अजय कोरी ने बिना एक पल गंवाए तुरंत युवक को CPR देना शुरू किया, कुछ ही पलों में युवक की सांसें फिर से चलने लगीं और उसकी जान बच गई।
READ MORE: अनूपपुर सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के 2 लोगों की मौतः ट्रैक्टर के पीछे तेज रफ्तार कार जा घुसी, 2 लोग घायल
मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने भी मदद की और हालात को संभाला, पूरी घटना दुकान के CCTV कैमरे में कैद हो गई जो अब इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर समय पर मदद नहीं मिलती तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल अजय कोरी की सूझबूझ और बहादुरी की हर कोई सराहना कर रहा है, जिन्होंने वक्त पर फरिश्ता बनकर एक जिंदगी बचा ली।
लिंक पर क्लिक कर देखें वीडियो

