अमेरिका के यूटा के एक व्यस्त शॉपिंग मॉल में एक कियोस्क कर्मचारी पर कथित तौर पर उसके धर्म की वजह से हमला किया गया. हमलावर ने एक भारतीय मुस्लिम युवक पर धर्म पूछकर चाकू से ताबड़तोड़ 15 वार कर दिए. यह घटना सोमवार को वेस्ट वैली सिटी के वैली फेयर मॉल के अंदर हुई. आरोपी ने कबूल किया कि उसने जानबूझकर मुस्लिम होने की वजह से युवक को निशाना बनाया.

अमेरिका में एक भारतीय मुस्लिम युवक पर धर्म पूछकर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है. हमलावर को पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया है.

48 साल के पीटर माइकल लार्सन ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसने जान-बूझकर पीड़ित को निशाना बनाया क्योंकि वह मुस्लिम था और उसका ‘मकसद मुसलमानों को मारना’ है. घटना सोमवार को वेस्ट वैली सिटी के वैली फेयर मॉल में हुई. पुलिस का कहना है कि हमलावर लार्सन उस कर्मचारी के पास गया जिसकी पहचान बाद में उसके दोस्तों ने सोहेल के तौर पर की है.

पुलिस के अनुसार,  हमला करने से पहले माइकल लार्सन ने पीड़ित से बातचीत की और उसके धर्म के नाम के बारे में पूछा. जब पीड़ित ने अपने आपको मुस्लिम कहा, तो फिर हमलावर ने धर्म पूछने के बाद युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ 15 वार कर दिए.

हमले के दौरान मॉल में मौजूद कई लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया. बाद में पुलिस पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया. वहीं, सुहैल के साथ काम करने वाले लोगों ने बताया कि वह अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य है. उसकी पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं. फिलहाल पीड़ित की हालत नाजुक बनी हुई है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m