रामकुमार यादव, सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। अचानक बदले मौसम के बीच आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 5 साल के मासूम समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गया है।

जानकारी के अनुसार, यह दुखद घटना धौरपुर थाना क्षेत्र के डुमकी ग्राम पंचायत के खुटापारा की है। बताया जा रहा है कि गांव में स्थित स्कूल मैदान में बच्चे आम बीनने गए थे, वहीं एक युवक पास में गाय चरा रहा था। इसी दौरान तेज बारिश शुरू हो गई और आकाशीय बिजली गिर गई।


आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। वहीं घायल बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

