राम कुमार यादव, अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से दुखद हादसा सामने आया है. बिनिया गांव में शनिवार को अचानक मौसम करवट ली. इस दौरान खेत में काम करे रहे युवक और बच्चियां आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए. सभी झुलस गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने 7 साल की मासूम को मृत घोषित कर दिया. घटना लखनपुर थाना इलाके की है.

जानकारी के मुताबिक, बरसात के मौसम में आकाशीय बिजली गिरने की गतिविधियां बढ़ गई है. बिनिया में बच्ची परिवार के साथ अपने ही खेत में रोपा लगा रही थी. करीब 4:30 बजे मौसम बिगड़ने लगा, कुछ देर बाद आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोग अचेत होकर गिर गए. वह गाज की चपेट में आकर झुलस चुके थे. घटना के दौरान बच्ची की मां भी वहां मौजूद थी. 

तीनों को इलाज के लिए आरगोती के संगवारी अस्पताल लाया गया. जहां  डॉक्टर ने जांच के बाद प्रीति ठाकुर को मृत घोषित कर दिया. वहीं अन्य घायलों की स्थिति अभी ठीक बताई जा रही है. घटना के बाद से परिवारजनों में शोक का माहौल है. पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H