सुशील सलाम, कांकेर। जिला मुख्यालय कांकेर स्थित विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता की कार्यालय में मिठाई के डिब्बे की जगह शराब की बोतल बांटने का मामला सामने आया है। इसका खुलासा कांग्रेस ने किया है, जिसके बाद से विभाग में हड़कंप मच गया है।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि विद्युत विभाग में त्यौहार के अवसर पर अधिकारियों को उपहार के तौर पर मिठाई की डब्बे की जगह शराब की बोतल दी जा रही है। यह विभाग में चल रही अनियमितता और भ्रष्टाचार की ओर इशारा करती है। कांग्रेस ने इसकी शिकायत प्रशासन से भी करने की बात कही है।

पुलिस ने जब्त की शराब की बोतलें

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यपालिका अभियंता को पूछताछ के लिए कोतवाली थाना लेकर पहुंची। इसके बाद विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी बड़ी संख्या में कोतवाली थाना पहुंचे थे। फिलहाल पुलिस ने मौके से शराब की बोतलों को जांच के लिए जब्त कर लिया है।

कार्यालय में शराब की बोतलें कहां से आई जानकारी नहीं : अधिकारी

ड्यूटी के दौरान कार्यालय से शराब की बोतलें मिलने के बाद लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं विद्युत विभाग के अधिकारी का कहना है कि कार्यालय में शराब की बोतलें कहां से आई इस बात की जानकारी उन्हें नहीं है। उन्हें पुलिस अपनी गाड़ी में लेकर थाना पहुंची और गाड़ी में लाने के दौरान उनके साथ अभद्रता की गई, यह अशोभनीय है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H