उमेश यादव, सागर। जिला पंचायत सदस्य और युवा लोधी समाज के प्रदेश अध्यक्ष सर्वजीत सिंह को आज बांदरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसको लेकर पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से सागर पुलिस की निंदा की है। उल्लेखनीय है कि सर्वजीत सिंह मंत्री प्रहलाद पटैल के समर्थक माने जाते हैं। 

दरअसल, दो साल पहले सर्वजीत सिंह पर खुरई विधानसभा क्षेत्र के बांदरी कस्बे के एक ढाबे पर अपने साथियों के साथ पहुंच कर तोड़ फोड़, मारपीट और फायरिंग करने का मामला दर्ज किया गया था। लेकिन इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। 

अचानक इसी मामले में पुलिस ने सर्वजीत सिंह को गिरफ्तार किया, जहां न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया है। इस गिरफ्तारी से नाराज पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल खुल कर सामने आ गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को टैग करते हुए फेसबुक पोस्ट में सागर पुलिस की इस कार्यवाही की निंदा की है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m