पुष्पेंद्र कुमार, चरखी दादरी। पुलिस ने गांव लोहरवाड़ा में घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त लाठी-डंडे भी बरामद किए गए हैं। पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि दिनांक 12.06.2026 को गांव लोहरवाड़ा निवासी पूनम ने शिकायत दी कि उनका परिवार के साथ करीव 3 साल से जमीनी विवाद चल रहा है । दिनांक 11/6/2026 की रात को वह अपने पति नरेन्द्र और बच्चों के साथ अपने घर में सो रहे थे । रात समय करीब 2.30 बजे अचानक उनके घर का गेट तोङकर समुन्द्र , अमित , विकास व धर्मेन्द्र वासी पैंतावास कला , नेहा, राजवंती वासी लोहरवाङा और 3-4 अन्य व्यक्ति घर में घुस गए । समुन्द्र ने अपने हाथ मे लिए फरसे से उसके पति नरेन्द्र के सिर मे मारा व अन्य सभी ने उनके साथ लाठी-डंडो से मारपीट कर गंभीर चोटें पहुंचाईं तथा जान से मारने और बेटी को उठाकर ले जाने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
मामले में पहले आरोपी समुन्द्र निवासी लोहरवाड़ा को गिरफ्तार किया गया था। सोमवार को थाना सदर दादरी में तैनात PSI पंकज ने आरोपी विकास निवासी पैतावास कलां तथा अमित निवासी लोहरवाड़ा को गिरफ्तार किया ।
दोनों आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त लाठी-डंडे बरामद किए गए। पुछताछ के बाद आज दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
- राजकोट में पांचवीं मंजिल से गिरकर दो साल की बच्ची की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी
- IPL 2027 से पहले SRH ने चली बड़ी चाल! जिस खिलाड़ी को दिल्ली ने दिए थे 10.75 करोड़, अब उसकी हुई घर वापसी!
- जिला अस्पताल को 20 साल से ICU का इंतजार, 6 वेंटिलेटर खराब, मरीजों की बढ़ी परेशानी, आखिर कब जागेगा स्वास्थ्य विभाग?
- Yami Gautam: ‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, राम की पैड़ी और हनुमानगढ़ी में लिया आशीर्वाद
- वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने वडोदरा में किया गरबा, वीडियो हुआ वायरल

