गर्मी मैं बिजली की खपत बढ़ने के साथ ही अब विभाग को मेंटेनेंस की समस्या भी होने लगी है। यही कारण है कि अलग अलग स्थानों में पवार कट हो रहा है, जिसके कारण लोगों को लाइट से जुड़ी परेशानी भी होने लगी है।
विभाग की ओर से मोगा में आज बिजली बंद रहेगी, जिसके चलते इसके आसपास के इलाकों के रहने वाले लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बताया जा रहा है कि आज सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक 132 केवी धल्लेके पावर स्टेशन, 11 केवी फैक्ट्री एरिया फीडर, 11 केवी फैक्ट्री रत्ती ब्रांच फीडर, 11 केवी लंढेके अर्बन फीडर, 11 केवी इंडस्ट्रियल अर्बन फीडर जरूरी मरम्मत के चलते सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेंगे।

जानकारी देते हुए एई जतिन सिंह नॉर्थ मोगा और जेई राजिंदर सिंह विरदी नॉर्थ मोगा ने बताया कि इस कारण जीरा रोड, रत्ती रोड, लंढेके गांव, बराड़ स्ट्रीट, सिद्धू स्ट्रीट, दुन्नेके आदि पर चलने वाली फैक्ट्रियों और इस पावर हाउस से चलने वाले खेतों की मोटरों की बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
- Murmura Tikki Recipe: आलू और मुरमुरे से बनाएं चटपटी टिक्की, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन
- छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार, CM साय ने दी बधाई, कहा- प्रदेश के लिए गौरव का क्षण
- कानपुर होमगार्ड भर्ती घोटाला: मेडिकल में 50 हजार मांगने वाले दो डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार, जानें मामला
- भोपाल में 26 प्रतिशत बढ़े महिलाओं के खिलाफ अपराध: अपहरण के मामलों में 50% का उछाल, पुलिस व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
- मिशन 2027 या कोई बड़ा सियासी समीकरण? एक साल बाद रामपुर जेल में होगी अखिलेश-आजम की मुलाकात

