Rajasthan Desk, बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर जिले में प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की पिटाई का मामला अब हत्या में बदल गया है। मारपीट में घायल युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के मुताबिक, जसरासर क्षेत्र के कुचौर अगुणी गांव की रहने वाली युवती के साथ युवक का लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 15 जून को वो अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था, जिसे लोगों ने पकड़कर पीट दिया। इस मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक को बीकानेर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया गया और बुधवार को उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पांच लोग हुए थे गिरफ्तार

युवक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ये मामला सामने आया, जिसके आधार पर पुलिस ने तीन महिलाओं समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया था। साथ ही मारपीट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया था पर अब युवक की मौत के बाद हत्या का मामला भी दर्ज कर लिया गया है।

आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और चिकित्सकीय दस्तावेजों के आधार पर मामले में हत्या की धारा जोड़ी जाएगी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से जुड़े मामलों की भी जांच कर रही है। वहीं युवक के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m