न्यामुद्दीन अली, अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर में इश्क और कत्ल का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को मिलने के बहाने जंगल ले जाकर दर्दनाक मौत दे दी। जिस किसी ने भी खौफनाक मौके पर मंजर देखा, उसका कलेजा कांप उठा।

पूरी घटना चचाई की है जहां पुलिस ने अंधे हत्याकांड की गुत्थी महज 24 घंटे में सुलझा ली। अनुविभागीय अधिकारी नवीन तिवारी ने बताया कि जिले के चचाई के ग्राम पंचायत बकही के सरपंच पति ने 25 मार्च को पुलिस को सूचना दी थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि महादेवरा मंदिर के पास पहाड़ी के ऊपर जंगल में एक अज्ञात महिला का सड़ा-गला शव पेड़ से लटका हुआ है। 

यह भी पढ़ें: Bhopal Gang Rape Case: मोनिका-रेणुका के फ्लैट पर होती थी जिस्मफरोशी, नशे का आदी बनाकर देह व्यापार के दलदल में धकेलते थे आरोपी

सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मृत्यु गला घोंटने से होना सामने आया। जांच में मृतिका के परिजनों से पूछताछ में पता चला कि रामपुर निवासी 27 वर्षीय सतेंद्र गुप्ता उर्फ संगम से उसका प्रेम संबंध था। आरोपी ने 29 मार्च को उसे मिलने के बहाने बुलाया और बाइक से उसे सुनसान जंगल में ले गया। 

जंगल में दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हुआ, जिसके बाद उसने दुपट्टे से गला घोंटकर प्रेमिका की हत्या कर दी। फिर शव को पेड़ पर लटकाकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m