फाजिल्का. एक नौजवान युवक की आशिकी दो लोगों के मौत का कारण बन गई। जिस लड़की को दिलोंजान से चाहता था , वह लड़की भी सड़क हादसे में मौत के गाल में समा गई। मामला बेंगावली सड़क दुर्घटना से जुड़ा है।
दरअसल फाजिल्का के गांव जाटीयां का रहवासी नौजवान उनकी एक नाबालिग लड़की को भगाकर ले जा रहा था, मोटरसाइकिल की रफ्तार इतनी तेज थी कि युवक अगवा गांव बेगांवाली के करीब सामने से मोटरसाइकिल पर आ रहे 3 मजदूर से टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी भयानक थी कि मौके पर ही नाबालिग लडक़ी की मौत हो गई और दूसरी मोटरसाइकिल में सवार एक युवक भी अपनी जान गंवा बैठा , जबकि लड़की भगाकर ले रहा युवक गंभीर रूप से घायल है, उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इस मोटर साइकिल हादसे में 2 की मौत और कुल 3 लोग गम्भीर रूप से घायल हुए है, जिनका अलग-अलग अस्पतालो में इलाज चल रहा है। इस बीच मृतक लड़की के परिजनों ने युवक पर नाबालिग लड़की को अगवा कर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच जारी कर दिया है। घायल युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए उक्त युवक के खिलाफ 2 मामले दर्ज किए हैं ,वही लड़की और मजदूर का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दी गई है।
- CG News : धान खरीदी में धोखाधड़ी, समिति प्रबंधक का भाई हुआ गिरफ्तार
- CG Crime News : पिता के खून-पसीने की कमाई पर बेटी ने किया हाथ साफ… सोने के जेवरात चुराकर फाइनेंस कंपनी में रखे गिरवी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
- कमजोर दिल वाले न देखें! क्रिकेट खेलते वक्त बच्चे के गले के आर-पार घुसी सरिया, मंजर देख चीख पड़े लोग, फिर जो हुआ…
- मंडला में मौत का तांडवः बाइक समेत पुल से नीचे गिरे 4 लोग, मंजर देख कांप उठा लोगों का कलेजा
- CG Suspended News : 10वीं कक्षा की छात्रा हुई गर्भवती, कलेक्टर ने छात्रावास अधीक्षिका को किया निलंबित,
